
Ranchi : सांई नाथ विश्वविद्यालय में उपलब्धियों की फेहरिस्त में एक और उपलब्धि जुड़ गयी है. यहां के 367 विद्यार्थियों का चयन देश के बेहतरीन कंपनियों में हुआ है. इस संबंध में यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. डॉ एसपी अग्रवाल ने बताया कि चयनित छात्र-छात्राएं बीएससी (एग्रीकल्चर), डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग (सिविल,इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल व माइनिंग) एवं डिप्लोमा इन फार्मेसी के हैं. बीएससी(एग्रीकल्चर) के 83 विद्यार्थियों का चयन NABARD, Bayer, Tyagi Industry, ISAP, Agrica तथा दिल्ली की प्रतिष्ठित कम्पनी AMASS SKILLVENTURES Pvt. Ltd. एवं राँची की प्रतिष्ठित कम्पनी Nawal Agro & Plantation Pvt. Ltd., Hinoo, Ranchi, जैसी प्रतिष्ठित कंपनियों के लिये हुआ है. श्री अग्रवाल ने बताया कि प्लेसमेंट के अलावा विश्वविद्यालय के छात्र बिजनेस को भी कैरियर ऑप्शन के तौर पर अपना रहे हैं.
विश्वविद्यालय नवाचार और स्टार्टअप संस्कृति को व्यवस्थित रूप से बढ़ावा देने पर जोर दे रही है. प्लेसमेंट की प्रक्रिया ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही मोड में आयोजित होती है. इसके अलावा डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग के 197 और डिप्लोमा इन फार्मेसी के 40 विद्यार्थियों का चयन देश की प्रतिष्ठित कंपनियों के लिये हुआ है. वहीं, बीबीए के 36 विद्यार्थियों एचआर एग्जिक्यूटिव व मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव के पद पर हुआ है. जबकि, बीसीए के 11 विद्यार्थियों का चयन जूनियर सॉफ्टवेयर डेवलपर के पद पर हुआ है.
लोअर डिवीजन ज्यूडिशियल सर्विस के पद पर हुआ सुजाता का चयन
विश्वविद्यालय के विधि विभाग की छात्रा सुजाता महतो का चयन लोअर डिविजन ज्युडिसियल सर्विस (न्यायाधीश) के पद पर छात्रा- कुमारी रेशमी महतो का चयन राज्य विधि विज्ञान प्रयोगशाला, झारखण्ड में सहायक निदेशक के पद पर छात्र-अमरजीत कुमार कश्यप का चयन-सैनिक स्कूल, तिलया, कोडरमा में इंग्लिश शिक्षक के पद पर होने से विश्वविद्यालय सम्मानित एवं गौरवान्वित महसूस कर रहा है.
विश्वविद्यालय छात्रों को अत्याधुनिक सॉफ्टवेयर, ट्रेनिंग एवम् शैक्षिक भ्रमण, इत्यादि के माध्यम से शत-प्रतिशत रोजगार उपलब्ध कराने, मूलभूत सुविधाओं को साक्षा और पारस्परिक सहयोग कर विद्यार्थियों को विश्व स्तरीय शिक्षा प्रदान करने, शैक्षणिक गुणवत्ता में वृद्धि लाने एवं एक दूसरे की विशेषताओं का उपयोग कर कमियों को दूर करने के लिए विश्वविद्यालय के कुलपति – प्रो० (डॉ०) एस० पी० अग्रवाल ने प्रतिष्ठित संस्थाओं व कंपनियों के साथ MoU पर हस्ताक्षर किया है.
इन कंपनियों के साथ हो चुका है एमओयू
1.मीडिया और मनोरंजन कौशल परिषद, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय, नई दिल्ली 2. इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया, कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय, नई दिल्ली 3. गुजरात टेक्नोलॉजिकल युनिवर्सिटी, अहमदाबाद, गुजरात 4. सिक्किम मणिपाल युनिवर्सिटी, सिक्किम 5. रायसेटपी इंडिया प्रा० लि०. गुजरात 6. इंटरनेशनल स्कूल ऑफ डिजाइन, नई दिल्ली शामिल है.
क्या कहा कुलपति ने
साईं नाथ विवि के कुलपति प्रो डॉ एसपी अग्रवाल ने कहा कि उत्तम और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना ही विवि का उद्देश्य है. यहां ज्ञान एवं कौशल को अर्जित कर छात्रों को समाज के विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्य करने के लिये प्रेरित किया जाता है.
इसे भी पढ़ें: जिनके हाथ में आपकी सुरक्षा का जिम्मा, वो निशाना लगाने और दौड़ने में हो जाते हैं फेल




