
Ranchi : राजधानी रांची के कोतवाली इलाके में जूट कारोबारी के भाई की पत्थर से कूच कर हत्या कर दी गई. मृतक का नाम अजय कुमार साह और वह मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले थे. मृतक के बड़े भाई जूट का कारोबार करते हैं. बताया जाता है कि मृतक अजय कुमार साह देर रात घर से बाहर थे. उसी बीच में अज्ञात अपराधियों ने पत्थर से कुच कर हत्या कर दी. इस मामले की जानकारी मिलने के बाद कोतवाली थानेदार घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं. कोतवाली थानेदार शैलेश प्रसाद ने बताया कि अज्ञात अपराधियों ने इस वारदात को अंजाम दिया है और पुलिस घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल रही है. फिलहाल हत्या किस वजह से हुई है यह स्पष्ट नहीं हो पाया है.
इसे भी पढ़ें: कृत्रिम गर्भाधान और प्राथमिक उपचार के लिए 1000 बेरोजगार युवकों को ट्रेंड करेगी सरकार




