
Chakradharpur : चोरों ने एक बार फिर पुलिस को खुलेआम चुनौती देते हुए शहर के पवन चौक स्थित राज स्टोर कपड़ा दुकान का शटर तोड़ नगद रुपए पर हाथ साफ कर दिया. शहर के मेन पवन चौक के समीप अमर कंपलेक्स में स्थित राज स्टोर का सोमवार अहले सुबह 4:54 बजे पुलिस को खुली चुनौती देते अज्ञात चोरों ने चोरी की. चोरों ने सबसे पहले दुकान में लगे सट्टर को लोहे के रोड से खींच कर उसके अंदर घुसे और दुकान के गला में रखा हुआ नगद सात हजार की चोरी कर फरार हो गए. घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.
दुकान के संचालक विक्की अग्रवाल ने बताया कि रोजाना की तरह सोमवार कि सुबह करीब 9:00 बजे दुकान के स्टाफ द्वारा दुकान का ताला खोलकर दुकान में प्रवेश किया. जैसे ही दुकान में प्रवेश किया गया वैसे ही पता चला कि दुकान के गला खुला हुआ है गल्ले में रखें नगद सात हजार गायब है जिसके बाद सीसीटीवी कैमरा की जांच की गई. सीसीटीवी में दिख रहा है कि सुबह 4:45 बजे अज्ञात चोरों ने मुंह में मास्क लगाकर शटर को लोहे के रड से फैलाकर उसके अंदर प्रवेश किया. इस संबंध मे विक्की अग्रवाल ने चक्रधरपुर थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है.




