
New Delhi : सोमवार की सुबह ईरान के एक यात्री विमान को भारतीय सीमा से पार धकेला गया. ईरान से आ रहा एख विमान जबरन नयी दिल्ली में लैंड करना चाह रहा था. इसमें बम होने की धमकी दी गयी थी. इसे लेकर भारतीय वायुसेना अलर्ट हो गयी.
हालांकि, दिल्ली एटीसी ने विमान को जयपुर जाने के लिए कहा लेकिन इस बीच, भारतीय वायुसेना ने बयान जारी कर कहा कि चीन के ग्वांगझाऊ जा रहे विमान को भारतीय वायुसीमा से बाहर धकेल दिया गया. इसमें सवाल यह उठ रहा है कि विमान का पायलट उतरने की जिद क्यों कर रहा था.
दिल्ली में ही उतरने की जिद कर रहा था ईरानी पायलट
सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली एटीसी ने विमान को पहले जयपुर उतरने की सलाह दी लेकिन विमान का पायलट दिल्ली में ही उतरने की जिद कर रहा था. इसके बाद एटीसी ने विमान को चंडीगढ़ उतरने को कहा लेकिन पायलट ने कोई जवाब नहीं दिया.
45 मिनट तक भारतीय वायुसीमा में रहा विमान
वायुसेना सूत्रों के करीब 45 मिनट तक ईरान का विमान भारतीय वायुसीमा में मौजूद रहा था. सूत्रों ने बताया कि जैसे ही ईरानी विमान में बम की धमकी की खबर मिली भारतीय वायुसेना के सुखोई लड़ाकू विमान एक्टिव हो गये. नियमों के अनुसार लड़ाकू विमान एक सुरक्षित दूरी के साथ ईरानी का विमान का पीछा करता रहा. जब ईरानी अधिकारियों ने बम की धमकी वाली कॉल को फर्जी बताया तब हमने ईरान के प्लेन को चीन की सीमा में घुसने की अनुमति दे दी.
जोधपुर से सुखोई लड़ाकू विमानों ने उड़ान भरी
जोधपुर से सुखोई लड़ाकू विमानों ने उड़ान भरी थी. तबतक विमान का पीछा किया जबतक ईरानी प्लेन भारतीय वायुसीमा से बाहर नहीं चला गया.



