
Chakradharpur : कोल्हान प्रमंडल पान (तांती) समाज के प्रतिनिधियों ने विधायक सुखराम उरांव के साथ बैठक की. इस दौरान जाति विसंगति के निराकरण पर गहन विचार-विमर्श किया गया. बैठक का आयोजन चक्रधरपुर के पांच मोड़ स्थित राधा गोविंद मंदिर परिसर किया गया. इस दौरान समाज की ओर से राज्य में खतियान आधारित स्थानीय नीति को बहुमत से पारित करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार व्यक्त किया गया. साथ ही पान (तांती) जाति विसंगति के निराकरण के लिए विधायक के जरिए बीते 25 जून को मुख्यमंत्री को दिए गए आवेदन की वर्तमान स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई. इस दौरान विधायक ने मुख्यमंत्री कार्यालय के सचिव से फोन में बात कर वस्तुस्थिति को जाना एवं इसमें आगे की कार्रवाई के सुझाव दिए. साथ ही सचिव से प्रतिनिधि की भी बात कराई. सचिव ने विषय वस्तु की जानकारी को समझने के बाद आश्वस्त किया कि आने वाले महीने में मुख्यमंत्री समाज के प्रतिनिधि को अपने कार्यालय बुलाएंगे और इस पर विचार विमर्श करने के बाद संचिका को आगे बढ़ाएंगे. उन्होंने स्वीकार किया कि समाज की मांग जायज और संवैधानिक अधिकार के तहत है. किसी त्रुटिवश इस समस्या का निदान दशकों से नहीं हो पाया है.
बैठक में ये हुए शामिल
बैठक में पश्चिमी सिंहभूम एवं सरायकेला से अशोक दास, सुनील पान, प्रदीप कुमार दास, सपन दास, च्यूलेन दंडपाट, मुकेश दास, शुकलाल दस्ब्यहा, रासबिहारी तांती, अशोक तांती, हरीश चंद्र पान, शिवानंद दास, अनुराग दास, सावन पान, ज्ञानचंद तांती, सुरेंद्र कुमार दास, दुशासन पान, शत्रुघ्न दास, पप्पू दास, गोविंद तांती, गुलाब चंद दास, दुर्योधन तांती, यशोधरा दास, फूलकुमारी देवी, भारती तांती, रेखारानी पान, संगीता दास, मीना दास, पुष्पा दास, जयंती दास के साथ-साथ पूर्वी सिंहभूम से हरीश चंद्र भंज, उमाकांत दास, जगदीश दास, गुरुदेव पात्रो समेत अन्य लोग शामिल हुए.
इसे भी पढ़ें-Jamshedpur : एंटी करप्शन फाउंडेशन ऑफ वर्ल्ड की बैठक में संगठन की दी गई जानकारी




