Crime NewsJamshedpurJharkhand

JAMSHEDPUR : टाटानगर स्टेशन के बाहर बिहार के व्यक्ति से चाकू दिखाकर, मोबाइल और नगद की लूट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के टाटानगर स्टेशन के बाहर बिहार के भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र निवासी मुकेश कुमार सिंह चौहान से सुबह 6 बजे चाकू का भय दिखाकर लूट कर ली गई. हालांकि, पास ही मौजूद पुलिस ने त्वरित कार्यवाई करते हुए अपराधी को खेदड़कर पकड़ लिया. तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से लूटे गए एक हजार रुपये और मोबाइल फोन को बरामद कर लिया. साथ ही घटना में प्रयुक्त चाकू को भी पुलिस ने पास ही झाड़ियों से बरामद किया. पूछताछ में अपराधी ने अपना नाम बिक्की सिंह बलिया बताया. वह बागबेड़ा के रेलवे ट्रैफिक कॉलोनी का रहने वाला है. पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. घटना के संबंध में थाना प्रभारी केके झा ने बताया कि मुकेश बिहार से बस से मानगो बस स्टैंड पर उतरा और वहां से ऑटो पकड़कर टाटानगर स्टेशन के पास पहुंचा. यहां से वह परसुडीह में अपने भाई के पास जा रहा था तभी उसे बिक्की ने रोका और चाकू का भय दिखाकर नगद समेत मोबाइल की लूट कर ली.

ये भी पढ़ें : CHAIBASA : सेवा पखवाड़ा के तहत ग्रामीणों को लगाया गया कोविड का बूस्टर डोज

Related Articles

Back to top button