JharkhandRanchi

Ranchi: वोटर कार्ड को आधार से जोड़े जाने को लेकर 25 सितंबर को स्पेशल कैंप

Ranchi: मतदाता पहचान पत्र के साथ आधार को जोड़े जाने का काम एक अगस्त से शुरू हो चुका है. भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सह सचिव मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग, झारखंड, रांची के द्वारा इस संबंध में निर्देश प्राप्त होने के बाद सभी जिलों में इस पर प्रोसेस चालू है. 1 अगस्त, 2022 से मतदाता सूची में आधार संख्या जोड़ने हेतु लिंकिंग एंड ऑथेंटिकेशन का कार्य रांची जिला के वोटरों के लिए भी चल रहा है.
इसे भी पढ़े: 23 सितंबर को अखिल झारखंड महिला मोर्चा का राज्य के सभी 260 प्रखंडों में सम्मेलन

25 सितंबर को जिले के सभी मतदान केंद्रों में विशेष कैंप
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीसी ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए कहा है कि 25 सितंबर,रविवार को इसके लिए जिले के सभी मतदान केंद्रों में स्पेशल कैंप लगाया जायेगा. इस दिन जिले के वोटर अपने अपने मतदान केंद्रों पर प्रपत्र 6बी के जरिए अपना आधार कार्ड संख्या को मतदाता सूची में लिंक कराएंगे. इस दिन मतदान केंद्रों पर बीएलओ को आधार कार्ड उपलब्ध कराएंगे. ऐसा ना करना चाहें तो विकल्प के तौर पर गूगल प्ले स्टोर में जाकर  https://www.nvsp.in  या VHA (Voter Helpline App) डाउनलोड कर प्रपत्र 6-बी में अपना आधार नंबर लिंक करा सकते हैं. इस प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी होने पर जिला निर्वाचन शाखा, रांची के टोल फ्री नंबर 1950 से भी मदद ली जा सकती है

Related Articles

Back to top button