JharkhandRanchi

अंकित सर्राफ की निर्मम हत्या से वस्त्र व्यवसायियों में भारी आक्रोश, हत्यारों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग

Ranchi: डोरंडा के कपड़ा व्यवसायी अशोक सर्राफ के 35 वर्षीय पुत्र अंकित सर्राफ की निर्मम हत्या की झारखण्ड थोक वस्त्र विक्रेता संघ के सदस्यों ने घोर निंदा की है. हत्यारों को अतिशीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है. झारखण्ड थोक वस्त्र विक्रेता संघ के सदस्य आज अशोक सर्राफ के घर गये और ढाढस बंधाते परिवार के सदस्यों को कहा कि संघ उनके साथ है. संघ के अध्यक्ष विक्रम खेतावत, मानद सचिव प्रमोद सारस्वत ने इस नृशंस एवं हृदय विदारक हत्या की निंदा की. राज्य के DGP से मांग करते कहा कि ऐसे युवा व्यवसायी के हत्यारों को अतिशीघ्र गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाएं. इसके पूर्व भी झारखंड में लगातार व्यवसायियों की हत्या हुई है जो बहुत ही दुखद घटनाएं हैं. झारखंड में कानून व्यवस्था की स्थिति में सुधार की जरुरत है. व्यवसायी निर्भीक होकर व्यापार करे,यह माहौल बनाना होगा. अगर स्थिति ऐसी रही तो व्यापारी अपना व्यापार बंद करने या झारखंड छोड़ने को मजबूर हो जाएंगे. इससे झारखंड की आर्थिक विकास पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा.

अंकित सर्राफ की हत्या से पूरे व्यापार जगत एवं व्यवसायियों में भारी आक्रोश है. प्रशासन शहर में, ग्रामीण इलाके में अपनी गश्ती बढ़ावे और अपराध को रोकने में अंकुश लगाए. इस अवसर पर शोक सम्वेदना प्रकट करने वालों में झारखंड थोक वस्त्र के एकता संघ के अध्यक्ष विक्रम खेतावत, कार्यकारिणी सदस्य विक्रम जैन, अमित बेगानी, ओमप्रकाश खेतावत सहित अन्य भी रहे.

इसे भी पढ़ें: नक्सलियों के कब्जे से मुक्त बूढ़ा पहाड़ पहुंचे डीजीपी,स्थापित केंद्र का निरीक्षण कर जवानों को किया सम्मानित

Related Articles

Back to top button