
Chakradharpur: चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत बूढ़ीगोड़ा ऐतिहासिक फुटबॉल मैदान में रविवार को विधायक निधि से स्टेज, चेंजिंग रूम एवं हाई मास्ट लाइट लगाया जाएगा. इसका शिलान्यास विधायक सुखराम उरांव ने विधिवत पूजा -अर्चना एवं नारियल फोड़कर किया. इस अवसर पर विधायक सुखराम उरांव, मुखिया मेलानी बोदरा, उपमुखिया सालुका कोड़ाकेल, झामुमो वरिष्ठ नेता भुनेश्वर महतो आदि ने गाईता चला कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया.
बूढ़ीगोड़ा ऐतिहासिक फुटबॉल मैदान में स्टेज एवं चेंजिंग रूम 14 लाख 8 हजार 300 रुपए से निर्माण होगा जबकि 5 लाख 81 हजार 300 रुपए से हाई मास्ट लाइट लगेगा. शिलान्यास के बाद विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि जनता की मांग पर ऐतिहासिक मैदान बूढ़ीगोड़ा में स्टेज व चेंजिंग रूम विधायक निधि से निर्माण हो रहा है. साथ ही मैदान में हाई मास्ट लाइट लगाए जा रहे हैं. आगे उन्होंने कहा कि बूढ़ीगोड़ा स्कूल में विद्यार्थियों की अधिक संख्या को देखते हुए सामुदायिक शौचालय एवं स्कूल भवन का निर्माण किया जाएगा. पंचायत की मुखिया मेलानी बोदरा ने कहा कि स्टेज व चेंजिंग रूम के साथ – साथ हाई मास्ट लाइट लगाया जा रहा है. जिसके लिए विधायक धन्यवाद के पात्र हैं. मौके पर रतन बोदरा, पूर्व मुखिया नरेश कोड़ाकेल, स्कूल के प्रधान शिक्षक विकास कुमार महतो, झामुमो नेता राहुल आदित्य, विधायक प्रतिनिधि पिरु हेंब्रम, समाजसेवी मंटू गागराई, पूर्व सैनिक दयासागर केराई, राइफल बोदरा, कल्याण मंच के अध्यक्ष रामलाल बोदरा, सुरेश तांती, विमल खड़ाईत समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
ये भी पढ़ें- Chaibasa : कांग्रेसियों ने पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा के खतियान संबंधित बयान का किया समर्थन




