HEALTHJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : खास महल के सदर अस्पताल में एनसीडी स्क्रीनिंग क्लीनिक की सुविधा , बन्ना गुप्ता ने किया उद्घाटन

Jamshedpur : रविवार को खास महल स्थित सदर अस्पताल में एनसीडी स्क्रीनिंग क्लीनिक का उद्घाटन किया गया. इसका उद्घाटन राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने किया. बन्ना गुप्ता ने अपने सम्बोधन में कहा कि राज्य में बेहतर से बेहतर इलाज मुहैया करवाना राज्य सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार,राज्य की जनता को हर मेडिकल सुविधा देने के लिए तत्पर है. खासतौर पर राज्य की गरीब जनता का इलाज समय पर और बढ़िया तरीके से हो सके. इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधा कैसे बेहतर बनाई जाए, इसके लिए सिस्टम पूरी तरह से तैयार हैं. ताकि लोगों को बेहतर सुविधा दी जा सके. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले समय में किसी भी प्रकार की बीमारियों का इलाज राज्य में ही हो , उसके लिए कार्य किया जा रहा है. ताकि लोगों को बाहर न जाना पड़े और अपने राज्य में ही किसी भी बीमारी का इलाज हो सके. इस मौके पर सीएस समेत बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे.

ये भी पढ़ें : Entertainment: आपन भोजपुरी चैनल पर ऊधम मचा रहे “तीन ठग”, जाने क्‍यों दर्शकों को आ रही पसंद

 

Related Articles

Back to top button