
Ranchi: भारतीय एथलेटिक्स संघ एवं बिहार एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में पटना (बिहार) के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 33वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर राष्ट्रीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था. सोमवार को यह संपन्न हो गया. इसमें झारखंड, ओड़िशा, पश्चिम बंगाल, असम, नागालैंड, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा, सिक्किम, अंडमान निकोबार द्वीप समूह एवं मेजबान बिहार की टीमों ने भाग लिया था. इस चैंपियनशिप में झारखंड के खिलाडिय़ों ने आज अंतिम दिन कुल 5 स्वर्ण, 7 रजत और 3 कांस्य समेत कुल 15 पदक जीते. प्रतियोगिता में कुल 17 स्वर्ण, 24 रजत और 20 कांस्य पदक समेत कुल 61 पदक झारखंड ने हासिल किए. विजेता ट्रॉफी को बिहार के मुख्य सचिव अमीर सुब्हानी, बिहार खेल प्राधिकरण के डीजी के शंकरन समेत खेल संघ के अधिकारियो ने पुरस्कृत किया.
इन कैटेगरियों में झारखंड का यह रहा परफॉर्मेंस
प्रतियोगिता में बालक 14 वर्ष, 16 वर्ष, 18 वर्ष में झारखंड की टीम उपविजेता बनी.
बालिका 18 वर्ष और 20 वर्ष में झारखंड की टीम विजेता बनी जबकि बालिका 16 वर्ष में वह उपविजेता बनी. प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के साथ साथ टीम प्रशिक्षक योगेश प्रसाद यादव, आशू भाटिया, प्रभात रंजन तिवारी, सिद्धू किस्कू, श्यामल बाउरी भी साथ थे. टीम प्रबंधक के तौर पर बंधन टोप्पो, श्याम कुजूर, प्रेम कुमार, रेशमा पांडे भी थे. टीम के परफॉर्मेंश पर झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुकान्त पाठक, सचिव सी डी सिंह के अलावा राज्य के खेल प्रेमियों ने बधाई दी है.
तीसरे दिन के विजेता एथलीट
स्वर्ण पदक
बालिका-18 वर्ष, ऊंची कूद, अमनदीप कौर (पूर्वी सिंहभूम).
बालक-14 वर्ष, ऊंची कूद, हिमांशु कुमार सिंह (पूर्वी सिंहभूम).
बालक-18 वर्ष, 400 मी. हर्डल्स, किशन पाहन (रांची).
बालक-20 वर्ष, ट्रिपल जंप, विशाल कुमार (रामगढ़)
बालक-16 वर्ष, मिडले रिले, अरविंद बास्की(दुमका), दीपक टोप्पो (बोकारो), केशव कुमार (धनबाद), मोनिश राजा (हजारीबाग).
रजत
बालिका-18 वर्ष, ट्रिपल जंप, प्रीति लकड़ा (हजारीबाग)
बालक-18 वर्ष, हैमर, सुजल कुमार (धनबाद)
बालक-20 वर्ष, हैमर, अमन पासवान (धनबाद)
बालक-20 वर्ष, ट्रिपल जंप, बिराज तिग्गा (रांची)
बालिका -16 वर्ष, ऊंची कूद, स्नेहा कुमारी (बोकारो)
बालिका-16 वर्ष, मिडले रिले, पुतुल बास्की (दुमका), सुजाना लकड़ा (रांची), मंजूषा तिग्गा (बोकारो), सोनम कुमारी (चतरा).
बालिका-20 वर्ष, 4 गुणा 400मीटर, रीले- फूल कुमारी मड़ैया (पाकुड़), खुशबू बड़ाइक (बोकारो), रिंकू सिंह (पूर्वी सिंहभूम), प्रमिला तिग्गा (लोहरदगा).
कांस्य
बालिका-20 वर्ष, जेवलिन थ्रो, बिनीता कुमारी (पलामू).
बालिका-18 वर्ष, 200 मीटर, आकांक्षा कुमारी (पलामू).
बालक-18 वर्ष, हैमर, कांस्य- आयुष कुमार, (धनबाद)
इसे भी पढ़ें: झामुमो का सांसद निशिकांत दुबे पर निशाना, कहा- सामंती और मनुवादी सोच वाले भाजपा नेताओं को आदिवासी नेतृत्व स्वीकार नहीं




