Crime NewsJamshedpurJharkhand

JAMSHEDPUR : संपत्ति विवाद में देवर और देवरानी ने रॉड से मारकर किया घायल, पूर्व में भी हो चुका है विवाद

JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत सैंड लाइन रोड क्वार्टर नंबर एल2/15 निवासी अमरजीत कौर को उसी के देवर जसबीर सिंह और देवरानी प्रेम कौर ने रॉड से मारकर घायल कर दिया. घायल अवस्था में अमरजीत साकची थाना पहुंची जहां से उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया. इलाज के बाद अमरजीत ने साकची थाना में मामले की शिकायत की है. अमरजीत ने बताया कि यह पहला मौका नहीं है जब उसपर जानलेवा हमला किया गया हो. इसके पूर्व भी उसके अलावा बेटी पर हमला किया गया है. अमरजीत ने बताया कि उनके ससुर टाटा स्टील में नौकरी करते थे. ससुर ने छोटे बेटे जसबीर को पढ़ाया लिखाया और बड़े बेटे यानि उनके पति गुरमीत सिंह को टाटा स्टील की नौकरी दे दी. पति की मौत के बाद अब देवर-देवरानी मिलकर प्रताड़ित कर रहे है. उनका कहना है कि उन्हे एक फ्लैट खरीदकर दे नहीं तो वो लोग क्वार्टर नहीं खाली करेंगे जबकि कंपनी की ओर से क्वार्टर खाली करने का आदेश आ चुका है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें : Chakradharpur: सारंडा मेमू ट्रेन में छापेमारी, वन विभाग ने 200 बोझा लकड़ी किया जब्त

Related Articles

Back to top button