Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : सीतारामडेरा से लापता उपेंद्र सिंह एग्रिको पोस्टऑफिस के पास से बरामद

Jamshedpur : जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना के पास से जमशेदपुर पुलिस मुख्यालय के टेक्निकल सेल के कांस्टेबल हीरामणि के 64 वर्षीय पिता उपेन्द्र सिंह लापता हो गए थे बीती रात 8 बजे लापता हो गए थे. लापता होने के बाद कांस्टेबल हीरामणि ने इसकी सूचना थाना में दी थी और खुद भी पिता की तलाश कर रहे थे. इसी बीच गुरूवार शाम सिदगोड़ा पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यकि एग्रिको पोस्ट ऑफिस के पास है, वह अपना नाम पता नही बता पा रहे है जिसके बाद पुलिस उस स्थल पर पहुंची जहां परिजनों द्वारा दी गई फोटो के आधार पर उक्त व्यक्ति की पहचान उपेंद्र सिंह के रूप में की गई जिसके बाद उन्हें सकुशल परिवार वालो को सौंप दिया गया. 24 घण्टे बाद लापता पिता के मिल जाने से हीरामणि सहित परिवार के अन्य सदस्य काफी खुश है. हीरामणि ने बताया कि पिता कभी कभी एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान चले जाते थे. संभवत वे वही गए हो लेकिन घर लौटने के दौरान वे भटकते हुए पोस्ट ऑफिस मैदान तक चले गए.

ये भी पढ़े : Breaking : एमडी जमशेदपुर पहुंचे, 9 सितंबर को दोपहर से पहले हो जायेगा टाटा स्टील बोनस समझौता

Related Articles

Back to top button