
Ranchi: पांच सितंबर को झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र आहूत किया गया है. गुरूवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया. शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि सरकार के लिए फैसले के तहत 11 बजे से विशेष सत्र आयोजित होगा जो सिर्फ एक दिन का होगा. सत्र के एजेंडे को लेकर फिलहाल अब तक कोई जानकारी सामने आई है. हालांकि बताया जा रहा है कि विधानसभा का मानसून सत्र निर्धारित समय से एक दिन पूर्व ही स्थगित कर दिया गया था इसके मद्देनजर ही यह विशेष सत्र आहूत किया गया है. बताया जा रहा है कि इस विशेष सत्र के लिए राज्यपाल की अनुमति नहीं लेनी पड़ेगी.
इसे भी पढ़े: कैबिनेट के फैसलेः मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना में अब मिल सकेंगे 10 लाख रुपये
एक सितंबर से झारखंड में लागू हुआ पुरानी पेंशन व्यवस्था
झारखंड में आज से पुरानी पेंशन व्यवस्था लागू हो गई है. इससे संबंधित औपचारिक प्रस्ताव को गुरूवार को कैबिनेट की बैठक में मंजूरी दी गई. वहीं सहायक पुलिसकर्मियों की सेवा काल को भी अब 5 वर्ष से बढाकर छह वर्ष कर दिया गया है.
एक महीने के चार्टर प्लेन की बुकिंग,दो करोड़ होंगे खर्च
झारखंड सरकार ने एक महीने के लिए जेट के चार्टर विमान की बुकिंग की. वीवीआईपी और वीआईपी मूवमेंट को लेकर की गई इस बुकिंग पर 2 करोड़, 6 लाख 50 हजार रूपए खर्च होंगे. इससे संबंधित प्रस्ताव पर गुरूवार को हेमंत कैबिनेट ने अपनी मुहर लगाई है.




