JharkhandLead NewsRanchi

24 घंटे में ही CM आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन का फैसला कैंसिल

Ranchi: खेल निदेशालय ने 24 घंटे के भीतर ही सीएम आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन का फैसला वापस ले लिया है. निदेशालय द्वारा 24 अगस्त को ही इसके आयोजन के संबंध में सूचना जारी की गई थी. 29 सितंबर से 14 नवंबर तक फुटबॉल प्रतियोगिता (बालक, बालिका) के आयोजन का निर्णय खेल विभाग ने लिया था. अब इस फैसले को पलट दिया गया है. खेल निदेशक ने इस संबंध में आज (25 अगस्त) सूचना जारी करते कहा कि अपरिहार्य कारणों से इस प्रतियोगिता के आयोजन को तत्काल प्रभाव से स्थगित किया जाता है.

इसे भी पढ़ें: Jharkhand : मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल प्रतियोगिता 29 सितंबर से

तैयारी थी अधूरी

गौरतलब है कि इस महत्वपूर्ण फुटबॉल प्रतियोगिता के आयोजन के लिए खेल निदेशालय की आधी अधूरी तैयारियों को लेकर सवाल उठने लगे थे. अलग अलग जिलों से खिलाड़ियों के हिसाब से जरूरी खेल सामग्रियों का इंतजाम और वाजिब तैयारियां ना किए जाने की बात उठी थी. निदेशालय ने ऐसी स्थितियों को देखते 24 घंटे के अंदर ही आयोजन का फैसला कैंसिल कर दिया है.

इसे भी पढ़ें: जिंदगी-मौत से लड़ रही दुमका की अंकिता, पेट्रोल उड़ेल आग लगाने वाले शाहरूख ने 20 दिन पहले घर पर की थी पत्थरबाजी

Related Articles

Back to top button