1st Lead2nd Lead3rd Lead4th LeadJharkhandJharkhand PoliticsJharkhand StoryLead NewsMain SliderNationalNEWSRanchiTOP SLIDERTop Story

हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता रद्द होगी, निर्वाचन आयोग ने भेजा राज्यपाल को पत्र

Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन की विधानसभा सदस्यता रदद् की जा सकती है. विश्वस्त सूत्रों का कहना है कि निर्वाचन आयोग ने रांची जिला के अनगड़ा मौजा में खनन लीज पट्टा के मामले में हेमंत सोरेन की सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा की है. बीजेपी ने इसकी शिकायत राज्यपाल से की थी. जिसके बाद राज्यपाल ने मामले को निर्वाचन आयोग भेज दिया था. निर्वाचन आयोग में करीब दो महीने तक सुनवाई चली. 18 अगस्त को सुनवाई पूरी होने के बाद निर्वाचन आयोग ने फैसला सुरक्षित रख लिया था. बताया जा रहा है कि निर्वाचन आयोग ने राज्यपाल को अपना मंतव्य भेज दिया है. जिसमें हेमंत सोरेन की सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा की गयी है. सदस्यता रद्द होने की अनुशंसा के बाद झारखंड में एक बार फिर से राजनीतिक संकट गहरा गया है. राजनीतिक गलियारे में यह चर्चा हो रही है कि आखिर अब सीएम की कुर्सी पर कौन विरजमान होंगे.

पत्नी कल्पना सोरेन के नाम पर लग सकती है मुहर

अभी तक जैसी बात निकल कर सामने आ रही है, उससे जाहिर हो रहा है कि हेमंत की जगह सीएम उनकी पत्नी कल्पना सोरेन हो सकती है. लेकिन झारखंड में सीएम बने रहने के लिए छह महीने के अंदर विधानसभा चुनाव जीत कर आना होता है. अगर छह महीने के अंदर कल्पना सोरेन कहीं से चुनाव लड़कर जीत जाती हैं तो वो सीएम की कुर्सी पर बरकरार रह सकती हैं. नहीं तो जेएमएम को किसी और चेहरे पर भरोसा करना पड़ेगा. चूंकि हेमंत के अलावा बसंत पर भी खनन पट्टा का मामला निर्वाचन आयोग में चल रहा है और संभावना जतायी जा रही है कि उनकी भी सदस्यता रद्द हो सकती है, ऐसे में सोरेन परिवार के युवराज बसंत पर पार्टी दांव नहीं खेल लगाएगी. आगे देखना काफी दिलचस्प होगा कि झारखंड की राजनीति का ऊंट किस करवट बैठता है.

फिर से शपथ लेकर चुनाव लड़ना होगा हेमंत को

विधानसभा की सदस्यता जाने के बाद हेमंत सोरेन को सीएम पद से इस्तीफा देना होगा. लेकिन बहुमत होने की सूरत में वो दोबारा से मुख्यमंत्री की शपथ ले सकते हैं. शपथ ग्रहण के बाद उन्हें छह महीने के अंदर दोबारा से विधानसभा का चुनाव लड़ना होगा. अगर ऐसा होता है तो झारखंड में तीसरी बार कोई सीएम बतौर मुख्यमंत्री रहते हुए विधानसभा का चुनाव लडेंगे. इससे पहेल शिबू सोरेन और अर्जुन मुंडा ऐसा कर चुके हैं.

इसे भी पढ़ें: झारखंड मोमेंटम घोटाले की जांच के लिए CID की तीन सदस्यीय टीम का गठन, रघुवर दास की बढ़ सकती हैं मुश्किलें!

 

Related Articles

Back to top button