
Ranchi : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने पेपर 1 (B.E./B.Tech) के लिए JEE (मुख्य)– 2022 के लिए अंतिम NTA स्कोर घोषित कर दिया है. इस परीक्षा में करीब 7 लाख छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे. पूरे देश भर से 24 बच्चों ने इस एग्जाम में टॉप किया है. टॉप करनेवाले इन स्टूडेंट्स को 100 परसेंटाइल मिले हैं. 100 परसेंटाइल पाने वाले देश के 24 परीक्षार्थियों की सूची में झारखंड के कुशाग्र श्रीवास्तव का भी नाम शामिल है. बताते चलें कि इससे पूर्व नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जेइइ मेन जून सत्र पेपर-1 (बीइ-बीटेक) की परीक्षा में देशभर के 14 विद्यार्थियों ने 100 परसेंटाइल हासिल किया था. रांची के सात विद्यार्थी टॉप सिक्स में शामिल थे. इसमें डोरंडा रांची निवासी ब्रिजफोर्ड स्कूल, तुपुदाना के छात्र कुशाग्र श्रीवास्तव ने 100 परसेंटाइल हासिल कर झारखंड टॉपर होने का गौरव हासिल किया था.
इसे भी पढ़ें:बिहार में मचा सियासी तूफान,अटकलों का बाजार गर्म, फिर एक बार पलटी मार सकते हैं नीतीश कुमार
तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के 5 विद्यार्थियों को 100 अंक मिले हैं
इस लिस्ट में राजस्थान, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश राज्य से बच्चों ने बाजी मारी है. परीक्षा में पूरे 100 अंक पाने वालों में परीक्षार्थियों में 5 छात्र आंध्र प्रदेश से हैं. जबकि 5 तेलंगाना से हैं और राजस्थान के 4 छात्रों ने 100 में से 100 अंक मिले हैं. एनटीए के अनुसार, हरियाणा, महाराष्ट्र, असम, बिहार, पंजाब, केरल, कर्नाटक और झारखंड के एक-एक कैंडिडेट को पूरे 100 अंक परीक्षा में मिले हैं.
इसे भी पढ़ें:मिशन 2024 के गेम प्लान पर शुरू हुआ काम : भाजपा के बाद झामुमो का जनजातीय महोत्सव पहला स्ट्रोक
24 बच्चों को मिले पूरे 100 अंक
बता दें कि इस साल जेईई मेन्स एग्जाम में 24 बच्चों को पूरे 100 अंक मिले हैं. इंजीनियरिंग कॉलेजों में दाखिला लेने के लिए जेईई एग्जाम बहुत अहम माना जाता है. हालांकि गलत तरीकों का इस्तेमाल करने की वजह से 5 कैंडिडेट्स के रिजल्ट को रोक दिया है.
इसे भी पढ़ें:जामताड़ा विधायक इरफान अंसारी के घर पर बंगाल पुलिस की छापेमारी
ये हैं 100 स्कोर पाने वाले कैंडिडेट्स
- श्रेणिक मोहन सकला- महाराष्ट्र
- नव्या- राजस्थान
- सार्थक माहेश्वरी- हरियाणा
- कृष्णा शर्मा- राजस्थान
- पार्थ भारद्वाज- राजस्थान
- स्नेहा पारीक- असम
- अरुदीप कुमार- बिहार
- मृणाल गर्ग- पंजाब
- पेनिकलपति रवि किशोर- आंध्र प्रदेश
- पोलीसेट्टी कार्तिकेय- आंध्र प्रदेश
- रूपेश बियाणी- तेलंगाना
- धीरज कुरुकुंडा- तेलंगाना
- जस्ती यशवंत वी वी एस- तेलंगाना
- बुसा शिव नागा वेंकट आदित्य- तेलंगाना
- थॉमस बीजू चीरमवेलिल- केरल
- अनिकेत चट्टोपाध्याय- तेलंगाना
- बोवा हरेन सात्विक- कर्नाटक
- मेंडा हिमा वामसी- आंध्र प्रदेश
- कुशाग्र श्रीवास्तव- झारखंड
- कोय्याना सुहास- आंध्र प्रदेश
- कनिष्क शर्मा- उत्तर प्रदेश
- मयंक मोटवानी- राजस्थान
- पल जलजाक्षी- आंध्र प्रदेश
- सौमित्र गर्ग- उत्तर प्रदेश
इसे भी पढ़ें:पीवी सिंधु ने किया धमाल, कनाडा की मिशेल ली को हरा कर जीता सोना




