
Jamshedpur: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्रवान पर हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत जमशेदपुर भाजपा ने बिष्टुपुर मुख्य डाकघर से दस हजार तिरंगा झंडा की खरीदारी की. इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ जिला भाजपा के तमाम नेता मौजूद रहे. डाकघर के सीनियर पोस्टमास्टर ने पूर्व मुख्यमंत्री को तिरंगा झंडा सौंपा. सभी ने इस दौरान भारत माता की जय के नारे लगाये. बातचीत के क्रम में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि भाजपा चाहती है कि निर्धन व्यक्ति भी अपने घर तिरंगा झंडा फहराये. इस कारण झंडे की खरीदादरी की गई है. इसे वितरित भी किया जायेगा. उन्होंने कहा कि हम आजादी की लड़ाई में शामिल नहीं हो पाए थे लेकिन आजादी के इस अमृत महोत्सव को उत्सव के रूप में मनाकर हम सभी अपने देश प्रेम की भावना को प्रकट कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Jamshedpur Water Crisis: जलापूर्ति बंद होने से हलकान समता नगर के लोगों ने पीएचइडी कार्यालय में लगाया ताला




