
Jamshedpur: मानगो नगर निगम क्षेत्र में पानी की समस्या को लेकर आए दिन लोगों का विरोध देखने को मिलता है. सोमवार को समतानगर के लोगों ने भी पीएचईडी विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और विभाग के कार्यालय के गेट में ताला जड़ दिया. इससे पूरे मानगो इलाके में जलापूर्ति बाधित हो गई. लोगों ने कार्यालय के कर्मचारियों को भी बाहर निकाल दिया और अधिकारियों के प्रवेश पर रोक लगा दी. बस्तीवासियों का कहना है कि जब उनके घरों में पानी नहीं पहुंचेगा तो किसी के घरों में पानी जाने नहीं दिया जाएगा. दरअसल, समतानगर में पिछले 12 दिनों से जलापूर्ति पूरी तरह से ठप है. इसी वजह से बस्तीवासी आक्रोशित हैं.





