
Jamshedpur : सावन की आखिरी सोमवारी पर शिवालयों में भगवान शिव के भक्तों की भारी भीड़ जुटी. इस दौरान मंदिरों को आकर्षक ढ़ंग से सजाया गया था. हर जगह घंटे-घड़ियाल के साथ भजनों की गूंज रही. इससे पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा. इस बीच बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी स्थित राम मंदिर में भगवान शिव की 51 फीट का पोस्टर लगाया गया है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केन्द्र बना हुआ है. सोमवार को मंदिर परिसर में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की गई. इस दौरान आरती सह चालीसा का भी आयोजन किया गया. उसमें जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय भी शामिल हुए. उन्होंने कहा कि सावन का महीना हिन्दुओं की आस्था का प्रतीक है. इस दौरान पूरे महीने भगवान भोलेनाथ का पूजा की जाती है. इस मौके पर उन्होने इस भगवान भोलेनाथ से जगत में सुख-शांति कायम रखने की कामना की.
इसे भी पढ़े-संविदा कर्मियों के समायोजन में नहीं हो रहा नियमों का पालन, हाईकोर्ट का आदेश भी विभाग ने नहीं माना




