
Jamshedpur : जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी संजय कुमार ने बुधवार को कार्यालय के प्रथम दिन सभी विभागों का निरीक्षण किया एवं पदाधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की. विशेष पदाधिकारी ने भवन , ट्रेड लाइसेंस, पार्किंग, सौरात आदि की समीक्षा की. उन्होंने आंतरिक रेवेन्यू स्रोत के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा योजनाओं को धरातल पर लाने हेतु कार्य में तेजी लाने के लिए निर्देश दिये. इसे अलावा उन्होंने शहर को सुंदर और बेहतर बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों से 6 अगस्त तक सुझाव भी मांगे हैं. संजय कमार ने सभी पदाधिकारियोंं और कर्मचारियों को कार्य के प्रति अपनी जिम्मेदारी सुनिश्चित करने का निर्देश किया एवं हरसंभव मदद के लिए संपर्क करने की बात कही. उन्होंने शहर के वैसे इलाकों में, जहां पानी की समस्या है, वहां बेहतर तरीके से 24 घंटे पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु अभियंताओं को निर्देश दिया.
इसे भी पढ़ें – चक्रधरपुर : धोखे में रख कर बेच दी पवन बिस्किट फैक्टरी की करोड़ों की जमीन, अब खरीदारों को नहीं मिल रहा बिजली कनेक्शन, जानें क्यों




