JharkhandLead NewsRanchi

झारखंड के प्रतिभावान चित्रकारों की पेंटिग्स को संजोने के लिए बनेगी आर्ट गैलरी: मुख्यमंत्री

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार को फेमिना मिस इंडिया-2022 के ग्रैंड फिनाले में झारखंड का प्रतिनिधित्व करनेवाली रिया तिर्की ने शिष्टाचार मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में यह मुकाम हासिल करने के लिए सुश्री तिर्की को बधाई दी और मोमेंटो एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि आप झारखंड की पहली आदिवासी बेटी हैं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा, लगन और मेहनत की बदौलत फेमिना मिस इंडिया -2022 के ग्रैंड फिनाले तक का सफर तय किया है. पूरी प्रतियोगिता में आपका बेहतरीन प्रदर्शन रहा. आपकी इस उपलब्धि पर पूरा झारखंड गौरवान्वित है. आगे आप और बुलंदियों को हासिल करें. इसके लिए ढेरों शुभकामनाएं.

जनजातीय और क्षेत्रीय कलाकारों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के जनजातीय और क्षेत्रीय कलाकारों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. वे अपनी प्रतिभा का लगातार प्रदर्शन करते आ रहे हैं. उन्हें दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिल रहा है. लेकिन, कुछ समस्याओं की वजह से उन्हें बड़े प्लेटफार्म पर अपने को स्थापित करने में दिक्कतें आ रही हैं. सरकार के संज्ञान में ये बातें हैं. अपने कलाकारों को हर तरह से सहयोग करने के लिए सरकार लगातार प्रयास कर रही है. उन्हें आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है, ताकि वे अपने परफॉर्मेंस से राज्य का नाम रोशन कर सकें.

इसे भी पढ़ें:Jharkhand : 7 लाख 13 हजार से अधिक लोगों को रोजगार की तलाश, राष्ट्रीय दर से अधिक है राज्य की बेरोजगारी दर

आर्ट गैलरी बनाने की हो रही तैयारी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में प्रतिभावान चित्रकारों की कोई कमी नहीं है. विशेषकर चित्रकारी के प्रति बच्चों में काफी रुझान देखने को मिल रहा है. उनकी खूबसूरत स्केचिंग बरबस ही मन मोह लेती है. उनके द्वारा बनायी गयी पेंटिंग्स को संजोने के लिए सरकार आर्ट गैलरी बनाने पर विचार कर रही है. इतना ही नहीं, इन कलाकारों को आगे बढ़ने में जो भी सहयोग की जरूरत होगी उन्हें उपलब्ध कराया जायेगा.

सपोर्ट के लिए मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

सुश्री तिर्की ने मुख्यमंत्री द्वारा मिले सपोर्ट के लिए आभार जताया. उन्होंने कहा कि मैंने फेमिना मिस इंडिया -2022 के ग्रैंड फिनाले तक के सफर में समर्थन के लिए जो ट्वीट किया था, उसे आपके द्वारा री-ट्वीट करने का नतीजा रहा कि मेरे फॉलोवर्स काफी बढ़ गये. झारखंड समेत पूरे देश का मुझे भरपूर प्यार मिला. उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि वे झारखंड में काम करने की इच्छुक हैं. अगर वैसा मौका मिलेगा तो वह निश्चित तौर पर इसे निभाने के लिए अपने आप को खुशनसीब मानेंगी.

इस अवसर पर रिया तिर्की के परिजन वीरेंद्र कुमार परधिया, संजू परधिया, विजय कुमार परधिया, सरिता परधिया के अलावा डॉक्यूमेंट्री मेकर और झारग्राम के पवन बाड़ा, जुंबा इंस्ट्रक्टर (वियतनाम) के सुजीत तिग्गा, झारखंड ट्राईबल आर्टिस्ट के एस उरांव तथा जोहार ग्रुप एंड खादी वाला के फाउंडर आशीष सत्यव्रत साहू मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें:बगहा में हलवा खाने से 1 दर्जन से अधिक बच्चे बीमार

Related Articles

Back to top button