JharkhandLead NewsRanchi

मनरेगाकर्मी सीएम के नाम विधायकों को सौंपेंगे मांग पत्र, टीम गठित

Ranchi : झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के निर्धारित कार्यक्रम के तहत 28 जुलाई तक अपनी मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री के नाम सभी विधायकों को ज्ञापन सौंपने का काम प्रारंभ किया है. इस कार्य के लिए सभी विधानसभा क्षेत्र में टीम गठन कर दिया गया है. रांची जिला में सिल्ली विधायक- नेतृत्वकर्ता- भरत महतो, अमरेन्द्र महतो, खिजरी विधायक- नेतृत्वकर्ता- वीरेन्द्र सिंह भोक्ता, मृत्युंजय महतो, रमन कुमार साहू, कांके विधायक- उमेश कुमार, आनंद, निजामुद्दीन, तमाड़ विधायक- पूरन मुंडा, आसू सेठ, मांडर विधायक- बसंत साहू, निरोज लकड़ा, बजरंग, हटिया विधायक- नरेन्द्र रजक, मुर्तजा, सुनीता को जिम्मेदारी दी गयी. इसी आलोक में मंगलवार को रामगढ़ जिला के मनरेगा कर्मियों ने मांडू विधायक को अपना मांग पत्र सौंपा.

जिसका नेतृत्व जिला सचिव विवेक कुमार ने किया. ये जानकारी प्रदेश अध्यक्ष जॉन पीटर बागे ने दी. बता दें कि नियमितीकरण, मानदेय वृद्धि, सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य मांगों को लेकर मनरेगा कर्मचारी संघ के बैनर तले मनरेगा कर्मियों ने आंदोलन का निर्णय लिया है. एक अगस्त को विधानसभा घेराव का भी कार्यक्रम निर्धारित है.

इसे भी पढ़ें:बगहा में हलवा खाने से 1 दर्जन से अधिक बच्चे बीमार

Related Articles

Back to top button