
Ranchi : राजधानी रांची में दस दिन पहले एक दिल दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया गया था. यहां एक युवती से पहले दुष्कर्म किया गया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई थी. युवती की पहचान मिटाने के लिए शव को भी जला दिया गया. आठ जुलाई को रांची पुलिस को इस मामले की सूचना मिली थी कि एक अर्ध निर्मित मकान से दुर्गंध आ रही है. जिसके बाद पुलिस ने छानबीन किया तो पता चला कि युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया और उसकी हत्या हुई है. शव की पहचान मिटाने के लिए जला दिया गया. घटनास्थल से पुलिस को पेट्रोल और शराब की बोतल समेत कई आपत्तिजनक समान मिले थे. इस घटना को रांची पुलिस आज तक नहीं सुलझा पाई है. ताज्जुब की बात तो यह है कि रांची पुलिस युवती की पहचान भी नहीं कर सकी है.
कॉल डंप और टेक्निकल सेल के सहारे भी हत्यारे तक नहीं पहुंच पाई रांची पुलिस
रांची पुलिस इस मामले को सुलझाने के लिए कॉल डम्प और टेक्निकल सेल की भी मदद ली थी. इसके बावजूद रांची पुलिस हत्यारे तक नहीं पहुंच सकी है. इस मामले में रांची पुलिस रांची के अलग-अलग थाने में मिसिंग के मामले में हुई दर्ज सन्हा और FIR को खोज रही है. फिलहाल इस मामले में रांची पुलिस को कोई भी सुराग हाथ नहीं लगे हैं. शव को रिम्स अस्पताल में रखा गया है और रांची पुलिस जांच के नाम पर लोगों से पूछताछ कर अपनी ड्यूटी की फर्ज को निभा रहे हैं. नरकोपी थानेदार ने बताया कि यह मामला ब्लाइंड केस जैसा है और ऐसे मामले की खुलासा होने में थोड़ा वक्त लगता है. उम्मीद है कि पुलिस जल्द ही इस मामले की खुलासा कर लेगी.
पत्थर से कूचकर हुई थी युवती की हत्या
पुलिस के मुताबिक, युवती की उम्र 18 से 20 साल के करीब बताई जा रही है. प्राथमिक जांच में सामने आया है कि युवक किसी गांव से युवती को पकड़कर लाए थे. इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया. फिर पत्थरों से कूच-कूचकर उसकी हत्या कर दी गई. आरोपियों ने पहचान मिटाने के लिए उसके शव पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. मौके से शराब की बोतलें व पेट्रोल की शीशी बरामद हुई थी.
इसे भी पढ़ें : विधायक दीपिका ने सीएम हेमंत को लिखा पत्र, कहा- सरकार में बैठे नौकरशाह बरगला रहे हैं




