
Giridih : गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पटेल नगर निवासी सेवानिवृत शिक्षक श्रीमथ राय के घर सेंधमारी कर चार लाख रुपये के जेवरात समेत 20 हजार नगद की चोरी हो गयी.
घटना में शिक्षक के मोबाइल की भी चोरी हुई है. घटना के कुछ देर तक शिक्षक के मोबाइल से किसी अज्ञात युवक ने बातचीत भी की.
इसे भी पढ़ेंः #Lockdown: 9वीं और 11वीं के स्टूडेंट्स को अगली क्लास में प्रमोट करें- एमएचआरडी
इन चीजों की हुई चोरी
इधर चोरी की घटना गृहस्वामी व उनकी पत्नी के घर पर रहते हुए अंजाम दिया गया. पति-पत्नी सुबह जब सो कर उठे, तो देखा कि अलमारी से बैग के साथ पांच पीस सोने की अंगूठी, तीन पीस सोने के लॉकेट, दो जोड़ा पायल और सोने की चेन गायब है.
घर में हुई चोरी की जानकारी श्रीमथ राय ने मुफ्फसिल पुलिस को दी है. पुलिस ने घर का मुआयना किया है. घर में चोरी कितने बजे रात को हुई, इसकी जानकारी नहीं मिल पायी.
इसे भी पढ़ेंः #LockDown21 : लॉकडाउन में कोई नहीं रहेगा भूखा, रोज सैकड़ों लोगों को खाना खिलायेंगे वासेपुर के समाजसेवी दानिश मलिक




