
Ranchi : कांग्रेस विधायक दीपिका पांडेय सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखा है. पत्र लिखकर कहा है कि JTET पास करने वाले अभ्यर्थियों को सीधी नियुक्ति कर लेनी चाहिये. लेकिन, सरकार में बैठे नौकरशाह बरगलाकर येन-केन प्रकरेण नयी नियमावली बनाया, जिसमें कई सारी विसंगतियां हैं. JTET अभ्यर्थियों द्वारा लगातार इस बारे में सरकार को पत्र के माध्यम से विसंगतियों के बारे में अवगत कराया जाता रहा है. पर अब तक इस बारे में कुछ नहीं हुआ.
मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में श्रीमती पांडे ने बताया कि JTET के प्रमाण पत्र में साफ-साफ अंकित है कि आप सहायक शिक्षक बनने के योग्य हैं. नयी नियमावली में सहायक शिक्षक अंकित किया गया है. उन्होंने कहा है कि नयी नियमावली के कंडिका 8 (ख) एवं (ग) के अनुसार 350 अंकों का तीन पालियों में साढ़े सात घंटा परीक्षा का प्रावधान किया गया है. जबकि, देश के किसी भी अन्य राज्य में TET में सफलता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों के लिये परीक्षा का कोई प्रावधान नहीं है. इस राज्य के युवाओं को और कितने परीक्षाओं से गुजरना होगा. साथ ही कहा कि सरकार अन्य क्षेत्रों में कार्य करने वालों का वेतनवृद्धि कर रही है वहीं, नयी नियमावली में शिक्षकों का वेतन घटा दिया गया है.
इसे भी पढ़ें : जानिए क्या होता है पिट एनडीपीएस एक्ट, खुंटी में ड्रग माफिया पर इसी के तहत हुई कार्रवाई




