JharkhandLead NewsRanchi

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 29 जुलाई से, 5 कार्यदिवस होंगे

Ranchi: झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 29 जुलाई 11 बजे से प्रारंभ होगा जो पांच अगस्त तक चलेगा. राज्यपाल के आदेश के बाद मंत्रीमंडल सचिवालय एवं समन्वय विभाग ने इसकी अधिसूचना भी जारी कर दी है. विधानसभा के प्रभारी सचिव सैयद जावेद हैदर ने सभी विधायकों,मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों को इसकी जानकारी भी दे दी है.

29 को सत्र औपचारिक शुरुआत 30 व 31 जुलाई को बैठक नहीं होगी. एक अगस्त को विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2022-23 के प्रथम अनुपूरक व्यय विवरणी का उपस्थापन एवं व्यवस्थापन किया जायेगा. 02 अगस्त को इस पर वाद-विवाद चर्चा और पारित कराया जायेगा. 03 अगस्त और 05 अगस्त को राजकीय विधेयक एवं अन्य राजकीय कार्य यदि हो तो होंगे. पांच अगस्त को गैर सरकारी सदस्यों के कार्य,गैर सरकारी संकल्प नियत किया जायेगा. सभी विधायकों से इसके लिए 21 जुलाई गैर सरकारी संकल्प की सूचना मांगी है. झारखंड विधानसभा ने 01 अगस्त से पांच अगस्त तक अल्पसूचित तारांकित प्रश्न लेने के लिए 27 जुलाई से 29 जुलाई तक सूचना देने को कहा है. विधानसभा सत्र के कार्यक्रम की मंजूरी कैबिनेट से भी ली जायेगी.

इसे भी पढ़ें:   पटना में आतंकी कनेक्शन के खुलासे से चर्चा में गिरिडीह, स्लीपर सेल होने की आशंका

Related Articles

Back to top button