
JAMSHEDPUR : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत जेल चौक निवासी कोकिला मुखर्जी का 14 वर्षीय पुत्र संदीप मुखर्जी बीते 11 दिनों से लापता है. अब तक संदीप की जानकारी नहीं मिलने के कारण कोकिला मु्खर्जी और उनकी बेटी सोनम का रो-रो कर बुरा हाल है. जानकारी देते हुए सोनम ने बताया कि पिता बचपन मे ही छोड़ के चले गए थे. भाई संदीप मानसिक रूप से विक्षिप्त है. पूरे परिवार का भरण पोषण उसके भरोसे चलता है. 1 जुलाई को सुबह 9 बजे संदीप घर से लापता हो गया. अपने स्तर से काफी खोजबीन करने के बावजूद उसका कोई आता पता नही चल पाया. जिसके बाद उसने थाना में मामले की जानकारी दी.
ये भी पढ़ें : रूपा तिर्की मौत मामला: एसडीपीओ प्रमोद कुमार मिश्रा की गिरफ्तारी पर रोक




