
Gopalgunj : जिले से एक चौकाने वाली खबर आई है. यहां एक कोबरा ने एक बच्चे को डंस लिया. बच्चे को डंसने के महज 30-40 सेकेंड के भीतर कोबरे की मौत हो गयी, जबकि बच्चा पूरी तरह स्वस्थ्य है. फिलहाल परिजन बच्चे के इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे हैं, जहां डॉक्टर बच्चे का इलाज कर रहे हैं. घटना देर रात की कुचायकोट थाना क्षेत्र के खजूरी पूर्व टोला का है.
जानकारी के अनुसार बरौली थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव निवासी रोहित कुशवाहा का 4 वर्षीय बेटा अनुज कुमार पिछले 2 माह से अपने नाना मुनिद्र प्रसाद के घर कुचायकोट थाना क्षेत्र के खजूरी पूर्व टोला गांव में अपने मां के साथ रह रहा है. अनुज कुमार ननिहाल में दरवाजे पर खेल रहा था. अचानक जहरीले सांप ने उसे डंस लिया. लेकिन हैरानी तब हुई जब बच्चे को डंसते ही सांप वहीं पर मर गया.
इसे भी पढ़ें: मांडर उपचुनावः वोटिंग जारी, दिन के 11 बजे तक 29.13 फीसदी लोगों ने डाले वोट




