HEALTHJamshedpurJharkhand

JAMSHEDPUR : को-ऑपरेटिव कॉलेज में मना योग दिवस, बिष्टुपुर जुस्को स्कूल में बच्चों को कराया गया योगाभ्यास

Jamshedpur : शहर के स्कूल-कॉलेजों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस मौके पर जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज में एनएसएस की ओर से योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर प्रशिक्षक के रूप में पतंजली योग पीठ के अजय कुमार झा एवं ललिता शर्मा उपस्थित थे. कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमर सिंह समेत अन्य शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों के अलावा छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.

हेल्दी लाइफ स्टाइल के लिए योग जरुरी : डॉ अमर सिंह
अपने संबोधन में प्राचार्य डॉ अमर सिंह ने कहा कि भारत की पहल पर आज पूरी दुनिया योग की ताकत को समझ गयी है. संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया है. योग सदियों से भारतीय संस्कृति का अहम हिस्सा रहा है, जिसे आरोग्य का एक बहुत प्रभावी साधन माना गया है. हेल्दी लाइफ के लिए योग करना बेहद जरूरी है. योग शरीर में ऊर्जा का संचार करता है और उसे स्वास्थ्य रखता है. प्राणायाम, आसन, योग मुद्राएं करने से शरीर में ऑक्सीजन का संचार बेहतर तरीके से होता है.

ये हुए शामिल
कार्यक्रम में डॉ. एस एन ठाकुर, डॉ. मुस्ताक अहमद, डॉ. भूषण कुमार सिंह, डॉ. अशोक कुमार रवानी, डॉ. आरएसपी सिंह, डॉ. अंतरा कुमारी, डॉ. डीके मित्रा, डॉ. मंगला श्रीवास्तव, डॉ. प्रभात कुमार सिंह, डॉ. विनय कुमार सिंह, डॉ. अनिल कुमार झा, एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. कृष्णा प्रसाद, डॉ. दुर्गा तामसोय, बीएड विभाग के सभी शिक्षक, वोकेशनल के शिक्षक स्वरूप मिश्रा, सुबोध कुमार, प्रधान सहायक चंदन कुमार, लेखापाल प्रभात पांडेय संजय यादव आदि के अलावा बड़ी संख्या में छात्र शामिल हुए.

को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में मना योग दिवस

प्रकृति के साथ सामंजस्य में स्वास्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जमशेदपुर को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में विश्व योग दिवस मनाया गया. इस अवसर पर कॉलेज के पूर्व छात्र नवल किशोर सिंह ने योग प्रशिक्षक की भूमिका निभाई. इस दौरान उन्होंने 12 आसनों का अभ्यास छात्रों को करवाया. बताया कि योग भारत की प्राचीन परंपरा का एक अमूल्य धरोहर है, यह मन और शरीर की एकता का प्रतीक है, विचार और क्रिया, संयम और पूर्ति, मनुष्य और प्रकृति के बीच सामंजस्य, स्वास्थ्य के लिए एक समग्र दृष्टिकोण और कल्याण के लिए जरूरी है. इस अवसर पर लॉ कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार, प्रोफेसर संजीव कुमार बिरुली, आनंद कुमार, विनोद कुमार निधि, छात्र अमर कुमार तिवारी, अशोक कुमार, निरंजन प्रसाद, जितेंद्र प्रसाद, विनोद कुमार, सुजाता मुखर्जी, अमित मुखी, विवेक, आदित्य नारायण शुक्ला, गायत्री कुमारी, लखन मुर्मू आदि उपस्थित थे.

मारवाड़ी युवा मंच ने किया विराट योग उत्सव का आयोजन


इधर, मारवाड़ी युवा मंच के जमशेदपुर शाखा की ओर से बिष्टुपुर स्थित जुस्को स्कूल में विश्व योग दिवस के मौके पर विराट योग उत्सव का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में आर्ट ऑफ लिविंग की योग प्रशिक्षिका अर्चना गौतम ने स्कूल के दो हजार बच्चों के साथ शिक्षकों और अभिभावकों को भी योगाभ्यास कराया. कार्यक्रम का उद्घाटन संयुक्त रूप से जुस्को स्कूल की प्रधानाध्यापिका मिली सिन्हा एवं मारवाड़ी युवा मंच के जमशेदपुर शाखा के अध्यक्ष विवेक पुरोहित ने किया. योग प्रशिक्षिका अर्चना गौतम ने सूर्य नमस्कार के साथ योग सत्र का आरंभ किया. अंत मे धन्यवाद ज्ञापन करते हुए मारवाड़ी युवा मंच के शाखा सचिव अश्विनी कुमार अग्रवाल ने बताया कि योग करना रोगमुक्त जीवन की कुंजी है. यह जानकारी मंच के प्रेस प्रभारी प्रितेश जैन ने दी.

ये थे उपस्थित
मौके पर विवेक पुरोहित, अश्विनी कुमार अग्रवाल, शिवचंद शर्मा, लिप्पू शर्मा, परमेंद्र शर्मा, दिनेश अग्रवाल, आशुतोष काबरा, रितिक खिरवाल समेत काफी संख्या में एनएसएस वालंटियर एवं विद्यार्थी उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें- Jamshedpur Crime : बागबेड़ा में युवती से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार, मानगो में भी दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले को पुलिस ने भेजा जेल

Related Articles

Back to top button