Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : अंडा करी खाकर कौशल विकास केंद्र की डेढ़ दर्जन छात्राएं बीमार

Jamshedpur :जमशेदपुर के मानगो एनएच 33 स्थित कौशल विकास केंद्र में सुबह का नाश्ता करने के बाद हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं की तबियत अचानक खराब हो गई. सभी छात्राओं के उल्टी की शिकायत होने लगी. इधर मामले की जानकारी प्रबंधन में हड़कंप मच गया. आनन–फानन में सभी को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया जहां सभी का इलाज चल रहा है. डॉक्टरों ने अनुसार छात्राओं को फूड पॉइजनिंग को शिकायत है. छात्राओं ने कुछ ऐसा खा लिया है जिससे उन्हे फूड पॉइजनिंग हुआ है. हालांकि, बच्चियों का कहना है कि उन्होंने बर्थडे पार्टी के लिए ऑनलाइन खाना मंगाया था जिस कारण उनकी तबियत खराब हो गई है. हालांकि, एक छात्र ने बताया कि सुबह उन्होंने नाश्ता में अंडा करी दिया गया था जिसके बाद से ही उनकी तबियत खराब हो गई. इस मामले में प्रबंधन चुप्पी साधे बैठा है. प्रबंधन ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है. (नीचे भी पढ़े) 

इनकी तबीयत बिगड़ी
संजना कुमारी, दुलारी टूडू, प्रतिमा मुर्मू, पूजा हेंब्रम, सुनैना माझी, बूटी हेंब्रम, लक्ष्मी हेंब्रम, रिंकू कुमारी, मोहिनी मलिक, बबीता मुंडा और साक्षी सबर के अलावा 20 अन्य शामिल है.

ये भी पढ़े : Jamshedpur Crime : बागबेड़ा में युवती से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार, मानगो में भी दहेज के लिए प्रताड़ित करने वाले को पुलिस ने भेजा जेल

Related Articles

Back to top button