
Ranchi : देवघर सिविल कोर्ट में शनिवार को वकील के चैम्बर में घुसकर बिहार के सजायाफ्ता अपराधी अमित सिंह की हत्या मामले में सीआईडी और फॉरेसिंक की टीम घटनास्थल पर पहुंची. दुमका की 4 सदस्यीय सीआईडी की टीम और 4 फॉरेन्सिक की टीम रविवार को देवघर पहुंची. सीआईडी डीएसपी संदीप कुमार के नेतृत्व में सीआईडी की टीम जांच कर रही है. घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया है. वही फॉरेसिंक टीम सैम्पल कलेक्ट कर रही है. गौरतलब हो कि शनिवार को देवघर सिविल कोर्ट में पेशी के लिए लाये गये अमित सिंह नामक एक हिस्ट्रीशीटर की अपराधियों ने कोर्ट कैंपस में गोली मारकर हत्या कर दी. सुरक्षा में तैनात चार पुलिसकर्मी भी मूकदर्शक बने रहे. गोलीबारी से भगदड़ मच गयी. अपराधी मौके से फरार हो गये.
बिहार के बिहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसौड़ा ग्राम निवासी अमित सिंह को बिहार पुलिस चर्चित चंचल कोठारी अपहरण मामले में पेशी के लिए लेकर पहुंची थी. कुख्यात अमित सिंह उर्फ निशांत पर बिहार और झारखंड में हत्या और अपहरण समेत करीब दर्जनों मामले दर्ज हैं. फिलहाल निर्भय सिंह हत्याकांड मामले में पटना के बेऊर जेल में आजीवन सजायाफ्ता कैदी था.
इसे भी पढ़ें: गढ़वा : कुंबा खुर्द जंगल से काटे गए सखुआ के सैकड़ों पेड़




