JharkhandRanchi

मोरहाबादी टीओपी के सामने लगी बैरिकेडिंग बनी जानलेवा, समय रहते पुलिस भी नहीं पहुंची

Ranchi : राजधानी रांची के मोरहाबादी टीओपी के नजदीक लगी बैरिकेडिंग दुर्घटना को आमंत्रित कर रही है. शनिवार रात बैरिकेडिंग से एक बाइक चालक टकरा कर गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके चेहरे में गंभीर चोटें आयी हैं. युवक सड़क पर करीब 20 मिनट तक तड़पता रहा लेकिन पीसीआर की गाड़ी भी नहीं पहुंच पायी. हालांकि भीड़ को देखते हुए मोराबादी टीओपी में तैनात पुलिसकर्मी आये तब तक युवक बेहोश हो चुका था. सड़क पर घूम रहे लोग उसे टुकटुक के सहारे सदर अस्पताल ले गये. युवक बाइक से आ रहा था उसी समय अंधेरा होने की वजह से बैरिकेडिंग से टकरा गया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. फिलहाल युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है. ताज्जुब की बात तो यह है कि यह घटना मोराबादी टीओपी के गेट के सामने घटी है. उसके बावजूद न तो पीसीआर पहुंची और न ही पुलिस ने एंबुलेंस को बुलाना उचित समझा. आम लोग उसे टुकटुक के सहारे सदर अस्पताल ले गये. लालपुर थाना की पुलिस ने बताया कि पुलिस मौके पर पहुंच रही है.

इसे भी पढे़ं – चाईबासा: पीएलएफआई के तीन उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार

Related Articles

Back to top button