JharkhandLead NewsPalamuRanchi

पलामू: रांची के सेल्स मैनेजर को डालटनगंज में मारी गई गोली, रिम्स ले जाने के क्रम में मौत

Palamu: रांची के मोटर पार्टस कंपनी के सेल्स मैनेजर को डालटनगंज शहर थाना क्षेत्र में शनिवार को दिनदहाड़े गोली मार दी गई. गंभीर हालत में सेल्स मैनेजर को रांची ले जाने के क्रम में कुडू के पास उनकी मौत हो गई. चंदवा तक उनकी स्थित ठीक थी. कुडू पहुंचने पर ज्यादा बिगड़ी और उन्होंने दम तोड़ दिया. विदित हो कि डालटनगंज के पुरानी रांची रोड रेड़मा में दुर्गा पेट्रोल पंप के समीप शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे बाइक सवार तीन अपराधियों ने रांची के सेल्स मैनेजर को गोली मार दी थी. घटना में शामिल अपराधी सीसीटीवी में दिखे हैं.

पुलिस हमलावारों की पहचान करने में जुटी है. गोली मारने के बाद अपराधी रेड़मा रांची रोड की ओर भागे हैं. अपराधियों ने सेल्स मैनेजर को सामने से गोली मारी थी. गोली सिर में लगने के बाद पीछे की ओर निकल गई.

इसे भी पढ़ें:मांडर उपचुनावः मतदाताओं को रिझाने में लगी राजनीतिक पार्टियां, गिना रही है अपनी अपनी खूबियां

जानकारी के अनुसार सेल्स मैनेजर की पहचान बिहार के पटना के राजेन्द्र नगर निवासी अंजनी कुमार सिन्हा (47वर्ष) के रूप में हुई है. वे रांची के कडरू में रहकर मोटर पार्टस कंपनी काफिला के लिए सेल्स मैनेजर का कार्य करते थे. कडरू में स्थित खलीफा मोटर्स से कंपनी के सारे प्रोडक्ट की बिक्री एवं कलेक्शन के लिए पिछले 20 वर्ष से मेदिनीनगर आ रहे थे.

शनिवार को मोटर पार्टस की बिक्री एवं कलेक्शन को लेकर पुरानी रांची रोड रेड़मा में दुर्गा पेट्रोल पंप के समीप बंगाल मोटर्स से होकर गुजर रहे थे. इसी क्रम में एक बाइक पर सवार तीन युवक सामने से आए और नजदीक से सटाकर सेल्स मैनेजर को गोली मार दी. गोली लगते ही सेल्स मैनेजर गिर पड़े.

इसे भी पढ़ें:हेमंत सरकार की कथनी और करनी में अंतरः सुदेश महतो

अगल बगल के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए टेम्पो से उन्हें इलाज के लिए एमआरएमसीएच में भर्ती कराया. यहां दो तीन डाक्टरों ने उनका इलाज किया और कुछ देर बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रांची रिम्स रेफर कर दिया.

घटना की सूचना मिलने पर एसपी के निर्देश पर डीएसपी सुरजीत कुमार और थाना प्रभारी अरूण कुमार महथा एमआरएमसीएच एवं घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन की. घटनास्थल से सटे इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला. इसमें पुलिस को हमलावर दिखे हैं.

इसे भी पढ़ें:Agnipath Scheme Protest: मसौढ़ी में उपद्रवियों ने तारेगना रेलवे स्टेशन को फूंका

डीएसपी सुरजीत कुमार ने बताया कि टीम बनाकर मामले की जांच की जा रही है. कारण स्पष्ट नहीं हुए हैं. परिजनों से बात की गई है. उनके द्वारा भी कोई जानकारी अबतक नहीं दी गई है.

गोली मारने का मकसद केवल हत्या करना लगता है. सीसीटीवी में गोली मारने वाले दिखे हैं. चेहरा स्पष्ट नहीं दिखने के कारण आस पास के अन्य सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाला जा रहा है.

इसे भी पढ़ें:रक्षा मंत्रालय की भर्ती में मिलेगा आरक्षण, विपक्ष योजना को गलत तरीके से कर रहा परिभाषितः आशा लकड़ा

Related Articles

Back to top button