
Deoghar: शनिवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक बाजला चौक कार्तिक ऑप्शन प्लाजा के सभागार में विधायक सह जिला अध्यक्ष नारायण दास की अध्यक्षता में हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस, प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को लेकर 25 जून को आपातकालीन वृक्षारोपण करने, संभावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर रूपरेखा तैयार की गई. प्रधानमंत्री का बाबा बैद्यनाथ की धरती पर यह दूसरा आगमन होगा. इस संभावित आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी जोश और उत्साह है. जगह जगह पर धार्मिक संस्कृति दृश्य को दर्शाया जाएगा. साथ ही उनके स्वागत के लिए आदिवासी नृत्य की भी प्रस्तुति की जाएगी.
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा हर चौक चौराहों पर पुष्प वर्षा बाबा बैद्यनाथ की झांकियां भी दर्शाई जाएगी. 21 जून को भारतीय जनता पार्टी जिला की कार्यसमिति की बैठक आयोजित करने पर भी चर्चा की गई.
इसे भी पढ़ें:रक्षा मंत्रालय की भर्ती में मिलेगा आरक्षण, विपक्ष योजना को गलत तरीके से कर रहा परिभाषितः आशा लकड़ा
जिसमें झारखंड प्रदेश से एक कई नेता आएंगे. पार्टी द्वारा भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम भी किया जाएगा. जनता को शुद्ध वातावरण का संदेश भी दिया जाएगा एवं लोगों से अपील की जाएगी अपने जीवन में कम से कम पांच वृक्ष अवश्य लगाएं.
श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस कार्यक्रम जिला के प्रत्येक मंडल एवं बूथ स्तर पर मनाया जाएगा. कार्यक्रम को लेकर मंडलप्रभारी बनाए गए हैं. योग दिवस पर सभी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता योग कर एवं लोगों को जागरूक करने का काम करेंगे.
महीने के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम पर भी चर्चा की गई. बैठक में विधायक सह जिला अध्यक्ष नारायण दास ने कहा कि प्रत्येक बुथ पर प्रधानमंत्री के मन की बात को अवश्य सुने.
इसे भी पढ़ें:मांडर उपचुनावः मतदाताओं को रिझाने में लगी राजनीतिक पार्टियां, गिना रही है अपनी अपनी खूबियां
बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रीता चौरसिया, संजीव जजवाड़े, विशाखा सिंह, दिवाकर गुप्ता, जिला महामंत्री पंकज सिंह भदोरिया, अधिर चंद भैया, जिला उपाध्यक्ष राकेश नरोने सुग्गा, सचिन रवानी, मिडिया प्रभारी सचिन सुल्तानिया, जिला मंत्री पप्पू यादव, डा राजीव रंजन सिंह, रूपा केसरी जुनियर बाबूलाल मरांडी, अमृत मिश्रा, विक्की कश्यप, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष विजया सिंह, संतोष मुर्मु, विनय चंद्रवंशी, राजेंद्र दास, भाजपा नगर अध्यक्ष चंद्रशेखर खवाड़े, सौरभ सिंह, विभूति झा, संजय राय, गणेश राय, जयप्रकाश सिंह, महेंद्र गुप्ता, अनिल यादव, नागेश्वर यादव, प्रदीप वर्मा, ईश्वर राय, नकुल रमानी, भूदेव, राहुल सहित भाजपा के बूथ तक के कार्यकर्ता उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ें:हेमंत सरकार की कथनी और करनी में अंतरः सुदेश महतो




