
Ramgarh: रामगढ़ विधायक ममता देवी झारखंड सरकार के मुख्य सचिव को पत्र भेजकर रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के माइल स्टेशन रेलवे साइडिंग से कोयले का अवैध कारोबार करने के संबंध में पत्र लिखा है.विधायक ने पत्र में कहा है कि मेरे विधानसभा क्षेत्र रामगढ़ के माइल रेलवे साइडिंग में अवैध कोयले का कारोबार sendoz impex Ltd के नाम से किया जा रहा है. साइडिंग में बीसीसीएल का कोयला में चोरी का कोयला मिलाकर उसे हिंडालको मुरी एवं अन्य फैक्ट्रियों में भेजे जाने की सूचना है .
इसे भी पढ़ें:मांडर उपचुनावः मतदाताओं को रिझाने में लगी राजनीतिक पार्टियां, गिना रही है अपनी अपनी खूबियां
जहां तक मुझे जानकारी मिली है sendoz impex Ltd के पास ना तो माइल रेलवे साइडिंग का स्टॉक पेपर है .और ना ही माइनिंग का चालान है और ना ही जीएसटी का पेपर और ना ही पर्यावरण एवं प्रदूषण संबंधी कागजात है.
जिससे sendoz impex Ltd कंपनी साइडिंग चलाने की सभी शर्तों का उल्लंघन कर रही है. जिससे सरकार के राजस्व का नुकसान हो रहा है. विधायक ममता देवी कोयला चोरी को लेकर उचित कार्रवाई की मांग की है.
इसे भी पढ़ें:Agnipath Scheme Protest: मसौढ़ी में उपद्रवियों ने तारेगना रेलवे स्टेशन को फूंका




