
Patna: पटना जिले के मसौढ़ी में तारेगना स्टेशन परिसर को उपद्रवियों ने शनिवार को आग के हवाले कर दिया. स्टेशन परिसर में आग लगाने के साथ ही पार्किंग में लगी कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया. करीब एक दर्जन वाहनों में आग लगा दी गई. हिंसक प्रदर्शन को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को खासी मशक्कत करनी पड़ रही है.

उपद्रवियों को रोकने और हिंसा-उपद्रव को काबू करने के लिए पटना डीएम और एसएसपी ने खुद मोर्चा संभाला है. जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर और एसएसपी मानवजीत सिंह ढिल्लो मसौढ़ी पहुंचे और उन्होंने भीड़ को खदेड़ा.
हालांकि एक घंटे से ज्यादा समय तक भीड़ ने तारेगना स्टेशन पर जमकर उत्पात मचाया. गौरतलब है कि अग्निपथ योजना के खिलाफ पुरे बिहार में पिछले तीन दिनों से युवाओं, बेरोजगारों का हिंसक विरोध प्रदर्शन जारी है.
इसे भी पढ़ें:Breaking: पलामू में रांची के कारोबारी अंजनी सिन्हा को अपराधियों ने मारी गोली




