
Kaimur : जिले में अवैध संबंध को लेकर पत्नी ने प्रेमी संग मिल कर पति की गला दबा कर मौत के घाट उतार दिया. फिर साड़ी का फंदा लगा कर फांसी पर लटका दिया. जिससे मामला ख़ुदकुशी का प्रतीत हो. इस घटना के बाद गांव में सनसनी फ़ैल गयी है. घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया और मामले की जांच में जुट गयी है. मामला भभुआ थाना क्षेत्र के मोकरी गांव का है.
इस घटना को लेकर मृतक के पुत्र सन्नी ने बताया कि रूपपुर का रहनेवाला अनिल राम 10 दिन से मेरी मां प्रेमा देवी से मोबाइल पर बात करता था. इसकी जानकारी मेरे पिता धर्मेंद्र राम को चली तो उससे बात करने से मना करने लगे. फिर भी वह नहीं मान रही थी. जिसके बाद मेरे पिता द्वारा भभुआ थाना में इसकी सूचना दी गयी. जिसके बाद थाना के द्वारा मां और अनिल राम को बुलाया गया.
इसे भी पढ़ें:एविएशन टरबाइन फ्यूल के खरीद पर 4% का लगेगा वैट
जहां पुलिस ने अनिल राम को दो डंडा मार कर समझाया और मां पापा को समझा कर साथ में अच्छे से रहने के लिए कहा. जिसके बाद अनिल राम ने कहा कि मैं इसका बदला जरूर लूंगा और मां भी मेरे पिता जी को कह रही थी कि तुमको खाना में जहर देकर मार देंगे.
देर रात को जब सब लोग घर मे सोए हुए थे तो अनिल राम और मेरी मां प्रेमा देवी ने हमारे ही घर में मेरे पिता की गला दबा कर हत्या कर दी और फंदे से लटका दिया. जब सुबह हुई तो अनिल राम के द्वारा कहा गया कि तुम्हारे पापा की मौत हो गयी है. जब हम लोग देखे तो उनका शव फंदे से लटक रहा था.
सन्नी ने बताया कि इसके बाद हम लोगों ने पुलिस को सूचना दी. जिसके बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया.
इसे भी पढ़ें:फिल्म जुग जुग जियो के कॉपीराइट मामले में रांची सिविल कोर्ट ने करण जौहर को जारी किया नोटिस
भभुआ एसआइ गौरव कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि मोकरी गांव में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है. जहां पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल में भेज दिया.
परिजनों का कहना है कि मृतक की बीवी का किसी अनिल राम के साथ अवैध संबंध था. जिसको लेकर यह हत्या की गयी है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पायेगा कि मौत कैसे हुई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आगे की करवाई कर रही है.
इसे भी पढ़ें:पोस्टर विवाद पर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने : पूरी घटना की जांच NIA से हो – रघुवर




