
Ranchi : फिल्म जुग जुग जियो के कॉपीराइट मामले में बुधवार को रांची सिविल कोर्ट के कमर्शियल कोर्ट में सुनवाई हुई. मामले में रांची सिविल कोर्ट ने करण जौहर को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने 18 जून के पहले मामले में करण जौहर को पक्ष रखने कहा है. जवाब नहीं देने पर कोर्ट फिल्म पर रोक लगा सकती है. दायर याचिका में रांची के विशाल सिंह ने दावा किया है कि उनकी स्क्रिप्ट पर फिल्म जुग जुग जियो बनी है. कोर्ट में प्रार्थी पक्ष ने बताया कि विशाल सिंह ने यह कहानी बन्नी रानी नाम से लिखी थी.
वहीं, करण जौहर को उन्होंने पहले ये कहानी भेजी थी. जिसे करण जौहर ने वापस कर दिया था. अब इसी कहानी के साथ फिल्म बनी है.
इसे भी पढ़ें:पोस्टर विवाद पर पक्ष-विपक्ष आमने-सामने : पूरे घटना की जांच NIA से हो – रघुवर




