GiridihJharkhand

गिरिडीह के राउतगादी में नवविवाहिता की हत्या, पति और ससुराल वालों पर लगा आरोप

Giridih : गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना इलाके के राउतगादी में नवविवाहिता की हत्या का आरोप उसके पति और ससुराल वालों पर लगा है. उन पर आरोप है कि उसके खाने में जहर मिला दिया गया था. राउतगादी में हुई इस घटना की जानकारी मृतका सबीना सोरेन के परिजनों को जब लगी, तो वे बेटी की ससुराल पहुंचे. इस दौरान जानकारी मिलने के बाद मुफ्फसिल थाना की पुलिस ने भी घटनास्थल पहुंच कर मामले की जांच की. स्थानीय ग्रामीणों ने भी पुलिस को बताया कि सबीना के साथ उसके पति हंसनेन टुडू और ससुर कई बार मारपीट कर चुके हैं. इधर परिजनों ने कहा कि उन्हें उनके दामाद टुडू ने बताया की उनकी बेटी सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती है. लेकिन जब वो लोग सदर अस्पताल पहुंचे तो देखा कि बेटी का शव पड़ा हुआ है. परिजनों के अनुसार दो माह पहले ही जिले के भेलवाघाटी की सबीना की शादी राउतगादी निवासी हसनैन टुडू के साथ हुई थी. वहीं शादी के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था. जबकि रविवार की शाम सबीना के परिजनों को बेटी के मौत की जानकारी मिली.

इसे भी पढे़ं – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 मई को सिमरिया और 16 मई को बिरनी में जनसभा को करेंगे संबोधित

Related Articles

Back to top button