
Jamshedpur : पोटका में आयोजित हरिणा मेला के मद्देनजर में आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी अभियान चलाया. यह अभियान कोवाली थाना पुलिस के सहयोग से पोटका के हरिणा, बोरडीह एवं नारदा में चला. वहां के अवैध शराब बिक्री स्थलों से भारी मात्र में विदेशी शराब बरामद किया गया. इसमें बीयर भी शामिल था. साथ ही एक व्यक्ति को गिरफ्तार भी किया गया, जबकि चार अवैध शराब विक्रेताओं के खिलाफ फरार अभियोग दर्ज किया गया. जिले की उपायुक्त विजया जाधव के दिशा-निर्देश पर जिले के सहायक आयुक्त उत्पाद अरुण कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया ताकि अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाया जा सके. यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.
जब्त शराब : एक नजर
1. हंटर बीयर 500 एमएल (फॉर सेल इन ओडिशा ओनली)-184 पीस.
2. किंगफिशर बीयर 650 एमएल-11पीस.
3. 8 पीएम 375 एमएल- 18 पीस.
4. 8 पीएम 180 एमएल – 48 पीस.
5. मैक्डोवेल नंबर-1 लक्जरी 375 एमएल- 62 पीस.
6. मैक्डोवेल नंबर-1 लक्जरी 180 एमएल – 144 पीस.
7. स्टर्लिंग बी-7 180 एमएल – 99 पीस.
8. रॉयल ग्रीन 180 एमएल-22 पीस.
9. डबल ब्लू 375 एमएल – 23 पीस.
10. किंग्स गोल्ड व्हीस्की- 750 एमएल- 43 पीस.
- कुल अवैध बीयर – 99.15 लीटर
- कुल अवैध विदेशी शराब – 127. 215 लीटर
ये भी पढ़ें- Indian Railways, Irctc: रेलवे ने दी यात्रियों को बड़ी राहत, जानिए कब से चलेगी टाटा-जम्मूतबी एक्सप्रेस




