Crime NewsJamshedpurJharkhand

Jamshedpur : पोटका में अवैध तरीके से किया जा रहा था आयरन ओर का भंडारन, प्रशासन ने की कार्रवाई

Jamshedpur : जमशेदपुर से सटे पोटका थाना क्षेत्र के तुरी में अवैध तरीके से आयरन ओर से भंडारन का मामला प्रकाश में आया है. इस मामले में प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए भंडारन करने वाले अंजली इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर नंदकिशोर सिंह को भी गिरफ्तार किया है. इसके अलावा चालक योगेंद्र कुमार और बलविंदर सिंह की भी गिरफ्तारी हुई है. खान निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह के बयान पर पोटका थाना में रंजीत कुमार मिश्रा, योगेंद्र कुमार, बलदेव सिंह, अंजली इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर नंदकिशोर सिंह और दो अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है. मौके से भारी मात्रा में आयरन ओर और वेस्ट मटेरियल भी बरामद किया है. (नीचे भी पढ़ें)

मामले में उपायुक्त ने कार्रवाई करते हुए पोटका सीओ, बहरागोड़ा सीओ और पोटका के संबंधित हल्का कर्मचारी को शो कॉज भी किया गया है. मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र में एक साल से आयरन ओर का अवैध भंडारन किया जा रहा था. आयरन ओर में वेस्ट मटेरियल मिलकर उसे अवैध तरीके से बेचा जा रहा था. प्रशासन को गुप्त सूचना मिलने के बाद छापेमारी की गई और संबंधित व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया.

ये भी पढ़ें : Jamshedpur : एमजीएम अस्पताल में सरकारी दर पर सीटी स्कैन की सुविधा शुरू

Related Articles

Back to top button