
Dhanbad: आयशा अली की शानदार बल्लेबाजी की मदद से धनबाद ने जेएससीए महिला अंडर-19 क्रिकेट में रामगढ़ को 46 रन से हरा दिया. इस जीत के साथ ही धनबाद की टीम ग्रुप बी की अंक तालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. अब धनबाद अपने अंतिम लीग मैच में मंगलवार को हजारीबाग से भिड़ेगी.
जमशेदपुर के टेल्को मैदान में धनबाद ने पहले बल्लेबाजी की और आयशा अली के नाबाद 82 रनों की पारी की मदद से 37.3 ओवर में 153 रन पर आउट हो गई. अपने पहले पहले मैच में शतक जड़ चुकी आयशा इस मैच में भी पूरे फार्म में नजर आई. उसने अपनी पारी में 13 चौके लगाए.
इसे भी पढ़ें:सेवानिवृत्ति लाभ पर हाइकोर्ट की कड़ी टिप्पणी- एसी चेंबर में बैठ वरीय अधिकारी कर्मचारियों को करते हैं प्रताड़ित
लक्ष्मी कुमार मुर्मू ने 19 और नेहा कुमारी ने 11 रन बनाए. रामगढ़ की सुधा कुजूर ने 41, मनीषा तग्गिा ने 31 और प्राची प्रसाद ने 14 रन देते हुए दो-दो विकेट चटकाए.
बाद में रामगढ़ की टीम 36.3 ओवर में 107 रन पर आउट हो गई. प्रगति कुमारी ने 34 और सुधा कुजूर ने 25 रन बनाए. धनबाद की नेहा कुमारी ने 14, पल्लवी कुमारी ने नौ, महारानी मुर्मू ने 13, किरण कुमारी ने 20 और सुप्रिया रानी ने 28 रन देते हुए दो-दो विकेट लिए. प्लेयर आफ द मैच आयशा अली चुनी गईँ. उन्हें यह पुरस्कार जेएससीए के कार्यकारिणी सदस्य मनोज सिंह ने प्रदान किया.
इसे भी पढ़ें:रांची हिंसा की जांच करने FSL की टीम पहुंची घटनास्थल, बिजली के खंभे में फंसी गोली को निकाल कर ले गई अपने साथ




