ChaibasaCrime NewsJamshedpurJharkhand

Illegal Sand Trade : मनोहरपुर में तीन बालू स्टॉक यार्ड की जांच, एक के संचालक के ख‍िलाफ मामला दर्ज

Chakradharpur : पश्‍च‍िमी स‍िंहभूम के मनोहरपुर के तीन बालू स्टॉक यार्ड की जांच ज़िला खनन निरीक्षक राजेश हांसदा ने की. जराइकेला थाना क्षेत्र के डोमलई स्थित नंदलाल गुप्‍ता, मनोहरपुर थाना क्षेत्र के त‍िरला के सौरव अग्रवाल के पार्वती माइनिंग गोपीपुर के राज यादव के बालू स्टॉक यार्ड की जांच की गई. जांच के दौरान सौरभ अग्रवाल एवं नंदलाल गुप्ता को क्लीनचिट दे द‍िया गया जबकि गोपीपुर स्थित राज यादव के बालू स्टॉक यार्ड में स्वीकृति से अधिक मात्रा में बालू भंडारण मिलने पर कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज क‍िया गया.
गोईलकेरा का बालू , सिमडेगा का चालान
पुलिस व खनन विभाग की मिलीभगत से सरकार को लाखों रुपए राजस्‍व का चूना लगाया जा रहा है. गोइलकेरा से अवैध बालू तीन थाना क्षेत्रों से होकर चक्रधरपुर शहर में पहुंचता है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती. गोइलकेरा थाना क्षेत्र के दलकी और पटनिया बालू स्टॉक से रोजाना दर्जनों हाईवा, ट्रक और ट्रैक्टर से अवैध बालू का कारोबार हो रहा है. गोइलकेरा , सोनुआ और चक्रधरपुर थाना के बगल से गुजर कर बालू लदा वाहन शहर में प्रवेश करता है.

ये भी पढ़ें- MANPREET MURDER CASE Latest : मनप्रीत की मां ने कहा – जबतक हत्‍या में शाम‍िल सभी अपराधियों को सलाखों के पीछे नहीं देखूंगी तबतक मरे बेटे का चेहरा नहीं देखूंगी Video

Related Articles

Back to top button