
Chaibasa : चिल्लचिलाती धूप में नंगे पांव चल रही गरीब ग्रामीण महिलाओं को सीआरपीएफ-157 बटालियन (भरनियां कैंप) के द्वारा चप्पल उपलब्ध करा मदद की गयी. सीआरपीएफ-157 बटालियन के भरनियां कैंप द्वारा सिविल एक्शन प्लान के तहत ग्रामीण महिलाओं को सहायता प्रदान की गयी. इस अवसर पर बटालियन के कंपनी कमांडर विनोद यादव ने स्वयं अपने हाथों से महिलाओं को चप्पल पहनाकर उनका आशीर्वाद लिया. साथ ही मौके पर उपस्थित ग्रामवासियों को भरोसा दिलाया कि सीआरपीएफ सदैव ग्रामीणों की सहायता के लिए तत्पर है, ग्रामीणों को किसी प्रकार की कोई सहायता की जरूरत हो, तो ग्रामवासी निर्भीक होकर किसी भी समय कैंप आकर सहायता ले सकते है. इस अवसर पर कंपनी कमांडर विनोद यादव के साथ टोकलो थाना के पुलिस अवर निरीक्षक रामदेव कुमार, भरनियां मुखिया आदि उपस्थित थे.
ये भी पढ़ें- Jamshedpur Crime : जोजोबेड़ा स्क्रैप यार्ड में गार्ड को बंधक बनाकर लाखों की डकैती, जांच में जुटी पुलिस




