Crime NewsJamshedpurJharkhandSaraikela

Adityapur triple murder update : पुराने विवाद को लेकर शेरू के साथ आशीष की हत्या करने आया था छोटू यादव, सुने क्या कह रहा है घटना का चश्मदीद

Jamshedpur : सरायकेला–खरसावां जिले के आदित्यपुर के सतबहनी में हुए ट्रिपल मर्डर में छोटू यादव की संलिप्तता सामने आई है. छोटू ने ही अपने साथी शेरू के साथ मिलकर सुबीर चटर्जी, आशीष गोराई और राजू गोराई की गोली मारकर हत्या की थी. इधर घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को तत्काल टीएमएच पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद डॉक्टर ने सभी को मृत घोषित कर दिया. घटना स्थल पर मृतकों के अलावा अन्य लोग भी मौजूद थे. इधर सूचना पाकर एसडीपीओ हरजिंदर सिंह भी टीएमएच पहुंचे.

 

घटना स्थल पर मृतक राजू गोराई का भाई किशन गोराई भी मौजूद था. किशन ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वो लोग सतबहनी मैदान में पार्टी कर रहे थे. उसका भाई राजू आशीष और सुबीर के साथ थोड़ी ही दूरी पर पार्टी पलकर रहा था. तभी नई बोलेरो में छोटू यादव, शेरू और अन्य 3–4 लोग पहुंचे. सभी के पास बंदूक थी. आशीष को गन प्वाइंट पर लिया. इसी बीच राजू और सुबीर उसे बचाने पहुंचे.

छोटू ने पहले आशीष को गोली मारी और फिर राजू और सुबीर को. इस बीच उसके साथ आए अन्य लोगों ने भी फायरिंग शुरू कर दी. घटना को अंजाम देने के बाद सभी मौके से फरार हो गए. किशन ने बताया कि छोटू और आशीष के बीच दो दिनों पूर्व विवाद हुआ था. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Related Articles

Back to top button