
Chakradharpur : सीआरपीएफ इ/157 बटालियन द्वारा भरनिया पंचायत के युवाओं को एसएससी व पुलिस में भर्ती होने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई एवं लिखित परीक्षा की कोचिंग क्लासेज शुरू की गई. इस अवसर पर ई/157 सीआरपीएफ के कम्पनी कमांडर विनोद यादव ने युवाओं को लिखित परीक्षा में आने वाले पाठ्यक्रम की जानकारी दी एवं सारे युवाओं को आश्वासन दिलाया कि आप लोग लगातार हमारे यहां क्लासेज लेने के लिए आते रहें आपका चयन निश्चित रूप से होगा.
सहायक कमांडेंट विनोद यादव ने सभी युवाओं से अपील की कि वे बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लें एवं अपने जीवन को सफल बनाएं. सीआरपीएफ सदैव आपके साथ है. आप लोग निर्भिक होकर हमारे पास आएं व अपना जीवन उज्ज्वल बनाएं. इस अवसर पर ग्रामीणों ने भरनिया में सीआरपीएफ कैंप खुलने पर अपनी खुशी जताई एव विश्वास दिलाया कि हम भी सदैव आपके साथ हैं.
ये भी पढ़ें : औरंगाबाद : पुलिस और एसएसबी ने हार्डकोर नक्सली संजय सिंह को किया गिरफ्तार




