BiharCrime NewsNEWS

औरंगाबाद : पुलिस और एसएसबी ने हार्डकोर नक्सली संजय सिंह को किया गिरफ्तार

Aurabgabad : मदनपुर थाना क्षेत्र के आंजन नीमा से हार्डकोर नक्सली संजय सिंह को पुलिस औऱ एसएसबी के जवानों ने सोमवार की देर रात गिरफ्तार किया. गिरफ्तार नक्सली संजय सिंह उर्फ संजय भोक्ता उसी गांव का रहने वाला है. जानकारी के अनुसार कई बड़ी घटनाओं को वह अंजाम दे चुका था. लेवी वसूलने का भी वह काम करता था. कई दिनों से वह फरार चल रहा था. जिसकी तलाश पुलिस कर रही थी.

सटीक सूचना पर छापेमारी कर जवानों ने दबोचा

नक्सली संजय सिंह भोक्ता उर्फ संजय भोक्ता को गांव में होने की सटीक सूचना देव प्रखंड के अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र में स्थित भलुआही एसएसबी को मिली. जिसके बाद वरीय अधिकारियों के निर्देश पर टीम गठित किया गया और मदनपुर थाना पुलिस के सहयोग से संयुक्त रूप से अभियान चलाया गया और उसे दबोच लिया गया. एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने मंगलवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर सशस्त्र सीमा बल 29वीं वाहिनी भलुआही कैम्प के कमांडर धर्मेंद्र सिंह और मदनपुर थानाध्यक्ष शशि कुमार राणा के नेतृत्व में जवानों नक्सली को गिरफ्तार किया है. पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है. उसके खिलाफ कई थानों में एफआईआर दर्ज है.

इसे भी पढ़ें : बिहार में अब भी लापता हैं 9340 बच्चे

Related Articles

Back to top button