Crime NewsJharkhandRanchi

कमल भूषण हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी, महिला समेत अब तक पांच गिरफ्तार

Ranchi: जमीन कारोबारी कमल भूषण हत्याकांड मामले में दिल्ली पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आज रांची पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इस हत्याकांड में पुलिस ने एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है. कमल भूषण हत्याकांड में शामिल चार अपराधियों को दिल्ली पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है. आरोपी की गिरफ्तारी गाजीपुर से की गयी. गिरफ्तार अपराधियों में सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के हेसल निवासी डबलू कुजूर, बेटा राहुल कुजूर, नामकुम थाना क्षेत्र के आजाद मोहल्ला निवासी काविश अदमान पुत्र खुर्शीद आलम, सुशीला कुजूर और लोअर बाजार थाना क्षेत्र के कांटाटोली निवासी मुनव्वर अफाक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने लाल रंग की एक कार, दो पिस्टल, दो गोली, चार खोखा और पांच मोबाइल जब्त की है.

पुलिसिया पुछताछ में आरोपी ने बताया कि अपने सहयोगियों के साथ मिलकर 30 मई को रातू रोड स्थित गैलेक्सी मॉल के पास अपने ड्राइवर और अंगरक्षक के साथ अपनी कार में बैठे भारत भूषण को निशाना बनाकर अंधाधुंध फायरिंग की थी. जिसमें कमल भूषण को 5 गोलियां लगी थीं.

इसे भी पढ़ें:झारखंड के मनरेगा कर्मियों के लिए खुशखबरी, 12 फीसदी तक बढ़ेगा मानदेय, ईपीएफ, स्वास्थ्य बीमा व एक्सीडेंटल क्लेम भी मिलेगा

पूछताछ में आरोपी ने बताया इस साल फरवरी में कमल भूषण द्वारा राहुल पर नामकुम इलाके में फायरिंग करवायी गयी थी. जिसका बदला लेने के लिए कमल भूषण की हत्या कर दी गयी. हत्या के बाद भागने के दौरान राहुल कुजूर के पैर में चोटे भी आयी थी.

आरोपियों ने खुलासा किया है कि वे अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए हत्या करने के तुरंत बाद कोलकाता भाग गए थे और उसके बाद बीते शुक्रवार को दिल्ली पहुंचे.

मामले की जानकारी रांची पुलिस को मिली, तो दिल्ली पुलिस को सूचना दी गयी. इसके बाद दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर सभी चार आरोपियों को गाजीपुर से गिरफ्तार कर लिया.

इसे भी पढ़ें:अस्सिटेंट इंजीनियर नियुक्ति मामले में हाइकोर्ट ने कहा- आयोग पूरी रिपोर्ट कोर्ट को सौंपे

बाइक सवार अपराधियों ने किया था हमला

23 फरवरी को नामकुम थाना क्षेत्र के सदाबाहर चौक के नजदीक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने फॉर्च्यूनर कार में सवार राहुल कुजूर पर फायरिंग की गयी थी. हालांकि गोली फॉर्च्यूनर गाड़ी में लगी थी. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस को घटनास्थल से एक गोली का खोखा मिला था. घटना के समय गाड़ी पर राहुल कुजूर और पत्नी यामिनी, आकाश और अंकुश सवार थे.

सदाबाहर चौक कर पास टायर में गाड़ी में हवा भरवा रहे थे. मधुकम निवासी डब्लू कुजूर और कमल भूषण दोनों साथ में जमीन कारोबार किया करते थे. इसी बीच डब्ल्यू के बेटे राहुल ने कमल भूषण की बेटी से जून 2021 प्रेम विवाह कर लिया.

कमल भूषण ने इसका विरोध किया. शादी के बाद दोनों के पार्टनरशिप में दरार आ गई. कमल भूषण की बेटी यामिनी ने पिता पर गोली चलवाने का आरोप लगाया. इसी का बदला लेने के लिए कमल भूषण की हत्या कर दी गई.

इसे भी पढ़ें:लातेहार: पैकेट बंद जहरीला स्नैक्स खाने से चार बच्चियां बीमार, एक की मौत

Related Articles

Back to top button