ChaibasaJamshedpurJharkhand

चाईबासा : जयंती पर याद किए गए इंद्रनाथ भगत, सांसद गीता कोड़ा सहित कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

Chaibasa : कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह अविभाजित बिहार में मंत्री रहे इंद्रनाथ भगत की जयंती पर सोमवार को कांग्रेस भवन में सांसद गीता कोड़ा सहित कांग्रेसियों ने दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया. इंद्रनाथ भगत के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया.

सिंहभूम की सांसद सह प्रदेश कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष गीता कोड़ा ने कहा कि इंद्रनाथ भगत के अधूरे सपनों को साकार करना ही हम सभी का उद्देश्य है. उन्होंने गरीबों के विकास के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर दिया था. इंद्रनाथ भगत एक सरल स्वभाव के व्यक्ति थे. उन्होंने राजनीति में अपना सबकुछ त्यागकर समाज के लिए जो किया उसे भुलाया नहीं जा सकता है. इंद्रनाथ भगत अपने सेवा काल में विकास के प्रति सदैव तत्पर रहते थे.

वे एक कुशल राजनीतिज्ञ व समाज सेवक थे. उन्होंने जाति-धर्म को कभी भी प्राथमिकता नहीं दी. मौके पर त्रिशानु राय, दिकु सावैयां, चंद्रमोहन गौड़, मुकेश कुमार, सिकुर गोप, मो.सलीम, विश्वनाथ तामसोय, विकास वर्मा, हरीश चन्द्र बोदरा, गोविन्द प्रधान, रंजीत यादव, अभिजीत दास, अभिषेक प्रधान, जंग बहादुर, इमरान खान, अशोक मुंडरी, राहुल लाल दास, निकेश नायक, मनोज कुमार मुंडरी, मधुसूदन गौड़, सुशील कुमार दास आदि उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: Jamshedpur : जुबानी कहानियों की ताकत का बखूबी एहसास करा रही है द स्टोरी मंच

Related Articles

Back to top button